रक्षाबंधन के दिन इन भगवानों को जरूर बांधे राखी, सारी इच्छाएं होंगी पूरी

रक्षाबंधन पर्व भाई- बहन के प्यार का प्रतीक कहा जाता है। इस दिन बहन भाई के कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। ये दिन भाई बहनों के लिए बेहद विशेष होता है। रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल नहीं लगेगा। इसके कारण बहनें पूरा दिन भाईयों को राखी बांध सकती हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। 

हिंदू पंचांग के मुताबिक, 21 अगस्त 2021 को शाम 06 बजकर 10 मिनट से 22 अगस्त 2021 को शाम 05 बजकर 01 बजे तक रहेगा। इस बार राखी के दिन पर भद्रा काल नहीं लगेगा। पंचांग के अनुसार, भद्रा काल का वक़्त 23 अगस्त 2021 को प्रातः 05 बजकर 34 मिनट से प्रातः 06 बजकर 12 बजे तक रहेगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट कर रहेगा। इस विशेष दिन पर कई लोग अपने पालतु पशुओं एवं पेड़–पौधों को भी राखी बांधते हैं। वहीं कुछ व्यक्ति रक्षाबंधन के दिन ईश्वर को भी राखी बांधते हैं। प्रथा है कि इस विशेष दिन पर भगवान को राखी बांधने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है।

आइए जानते हैं किस भगवान को राखी बांधना चाहिए:-
गणेश जी
भगवान शिव
हनुमान जी
श्री कृष्ण

Related Articles

Back to top button