38 दिनों बाद प्रदेश के लोगों को कर्फ्यू से मिली राहत, अभी भी जारी रहेगी पाबंदियां।

आयुषी निगम-स्पेशल करेस्पांडेंट-
लखनऊ।पूरे भारत में करोना महामारी चरम पर है लेकिन बुरे दिन के बादल छट गए और अब अधिकतर सभी जिलों को करोना कर्फ्यू से निजात मिल गई है लेकिन बात अगर पूरी तरह राहत की करें तो उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने रात्रि कर्फ्यू शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी का नियम पहले की तरह ही लागू रहने के निर्देश दिए हैं।
कहते हैं दुख के बाद सुख आता है ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश वासियों को भी दुख के बाद सुख नसीब हो गया है।
आपको बता दें प्रदेश में 1 मई से पूरी तरह कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था इस समय केवल आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की छूट दी गई थी जो रोजाना इस्तेमाल में आने वाली थी। जैसे जैसे जून में करोना के सक्रिय मामले 600 से कम होते गए वैसे वैसे करोना कर्फ्यू से प्रदेशवासियों को राहत मिलती गई।
मीडिया से बात करते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अगर कोरोना केसेस में इसी तरह कमी रही तो आने वाले दिनों में शादी विवाह में मेहमानों की संख्या बढ़ाने, जिम शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल खोलने पर भी विचार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है, कि जल्द ही रात्रि कर्फ्यू का समय रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक किया जा सकता है।
करोना कर्फ्यू के बाद भी शर्तें लागू रहेंगी –
– धार्मिक स्थानों पर एक समय पर ज्यादा से ज्यादा 5 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
– शादी समारोह में केवल 25 लोगों और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों की उपस्थिति की ही छूट दी जाएगी।
-पूरे प्रदेश में सभी शॉपिंग कंपलेक्स, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट एवं बार, खेल कंपलेक्स, स्विमिंग पूल, और स्पा नहीं खोले जाएंगे और कोई भी धार्मिक आयोजन होने की अनुमति नहीं दी गई है।
– किसी भी सामाजिक राजनीतिक खेल मनोरंजन सांस्कृतिक धार्मिक उत्सव से संबंधित भीड़ पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
– रात्रि कर्फ्यू के समय भी सभी आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य सेवा पुलिस अग्नि बैंक विद्युत जल एवं सिंचाई के परिवहन का निर्धारित संचालन जारी रखा जाएगा। और इसी प्रकार की सेवाएं निजी व सरकारी दोनों क्षेत्रों में लागू रहेंगी।