सैफ़ई पहुंचे अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

- 2022 में सपा की बनेगी सरकार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रक्षाबंधन की त्यौहार मनाने के लिए कल देर शाम अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। अखिलेश यादव ने कल ही कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए समय दे दिया था। आज सैफ़ई में हजारों सपाई अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओ से बात चीत की और उनका हाल जाना।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि 2022 में यूपी विधानसभा मे सपा की ही हर हाल में सरकार बनेगी। अखिलेश यादव ने किया दावा उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हराने के का मन बना लिया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र के आधार पर कोई भी काम नहीं कर सकी है न कोई काम किया है। अखिलेश यादव ने कहा
पश्चिम बंगाल के चुनाव की हार हर किसी ने देखी हैं जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरीके से पछाड़ा है। बिहार, बंगाल चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने बदनीयती से काम किया है वो सबने देखा है। जिसके लिए यूपी चुनाव में भी नेता कार्यकर्ता तैयार उसका डटकर मुकाबला करने के लिए। शिवपाल यादव से गठबंधन की बात पर अखिलेश ने कहा कि जो छोटे दल पार्टी भाजपा को हराना चाहती है उसके लिए सपा ने रास्ता खोला है सब मिलकर भाजपा को हराएंगे।
समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति के मुताबिक काम कर रही है। सपा की रणनीति भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उतारने की है जिसमें वह हर हाल में कामयाब होगी। सतीश चन्द्र मिश्रा के द्वारा इटावा में ब्राह्मण महा सभा का कार्यक्रम आयोजित करने के सवाल पर उन्होंने कहा है अच्छी बात है आये तो इटावा कस सफारी पार्क देखकर जाएं इटावा में सपा सरकार में कितना विकास हुआ है।