कानपुर Archives - Newj9

कानपुर में बस हादसा: आगरा एक्सप्रेसवे पर तीन की मौत, दर्जनभर घायल
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मंगलवार (18 नवंबर) की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही एक बस बिल्हौर के अरौल थाना इलाके में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हल्की चोट वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि लगभग 15 गंभीर रूप से घायल लोगों को कानपुर शहर के दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया।

हादसा मोड़ पर हुआ

सूत्रों के मुताबिक बस उस समय पलटी जब वह एक्सप्रेसवे के मोड़ पर पहुंची थी। भोर का समय होने के कारण ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया और बस पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस उपायुक्त ने लिया हाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी भी हैलट अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर डॉक्टरों से उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने सभी घायलों के त्वरित और समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

The post कानपुर में बस हादसा: आगरा एक्सप्रेसवे पर तीन की मौत, दर्जनभर घायल appeared first on Newj9.