घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान Archives - Newj9

PM मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अब तक मिल चुके हैं 24 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना की राजधानी अक्करा में उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया।

पीएम मोदी ने देशवासियों को समर्पित किया सम्मान

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत के नागरिकों, युवाओं और भारत-घाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है और मैं इसे पूरे भारतवासियों को समर्पित करता हूं।”

पीएम मोदी ने घाना की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान भारत और घाना की गहरी मित्रता का प्रतीक है और भारत भविष्य में भी घाना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

2025 में कई देशों ने दिए सम्मान

इस साल प्रधानमंत्री मोदी को कई अन्य देशों ने भी अपने सर्वोच्च पुरस्कारों से नवाजा है:

साइप्रस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III
श्रीलंका: मित्र विभूषण मेडल
मॉरीशस: द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन

अब तक 24 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के दौरान अब तक 24 वैश्विक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें अफगानिस्तान, रूस, सऊदी अरब, फिलिस्तीन, यूएई और अब घाना जैसे देशों के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शामिल हैं।

बीजेपी ने इस उपलब्धि को भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि ये सम्मान पीएम मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रभावशाली भूमिका को दर्शाते हैं।

भव्य स्वागत, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा अक्करा

घाना पहुंचने पर पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। भारी संख्या में लोग भारतीय झंडे लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। मोदी ने अपने भाषण में घाना के लोगों के इस स्नेह और अपनत्व के लिए धन्यवाद दिया।

The post PM मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अब तक मिल चुके हैं 24 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड appeared first on Newj9.