चिराग पासवान Archives - Newj9

IPS वाई पूरन कुमार केस: चिराग पासवान ने परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की
हरियाणा में आईपीएस वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या का मामला लगातार सुर्खियों में है। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा। सबसे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परिवार से मुलाकात की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान भी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे।

चिराग पासवान ने कहा,

“आईपीएस अफसर की पत्नी अमनीत पी कुमार से मुलाकात की। वाई पूरन कुमार को पूरी सरकार की तरफ़ से श्रद्धांजलि देता हूं। यह घटना दिखाती है कि समाज में आज भी जात-पात मौजूद है। आज हम चांद पर जा रहे हैं, वैश्विक स्तर पर हमारा नाम हो रहा है, लेकिन दूसरी ओर एक दलित अधिकारी को इस कदर प्रताड़ित किया जाता है कि वह खुदकुशी करने को मजबूर हो जाता है।”

उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया और कहा,

“भारत सरकार की ओर से परिवार की हर मांग पूरी की जाएगी। दोषी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी इस मामले पर बात की है।”

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार के सम्मान का नहीं, बल्कि सभी दलितों के सम्मान का मामला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

वरिष्ठ आईपीएस अफसर पिछले हफ़्ते चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी आईएएस पत्नी ने अपनी पति की मौत के लिए कई अन्य अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि पूरन कुमार के साथ सुनियोजित भेदभाव किया गया, जिससे उनका मनोबल टूटा और करियर को नुकसान पहुंचा, और अभी तक मुख्यमंत्री ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का वादा पूरा नहीं किया है।

The post IPS वाई पूरन कुमार केस: चिराग पासवान ने परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की appeared first on Newj9.

बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, चिराग पासवान माने
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही कड़ी राजनीति में कुछ राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं और बैठकों के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग फॉर्मूले को मानने की हामी भर दी है।

केंद्र में बातचीत के बाद आई सहमति

सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान ने पहले अपनी पार्टी के लिए ज्यादा सीटें मांगते हुए कठिन रुख अपनाया था। एनडीए नेतृत्व लगातार उन्हें मनाने की कोशिश में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि दिल्ली और पटना में हुई अहम मीटिंग्स के बाद आखिरकार LJP प्रमुख राजी हो गए और सीट शेयरिंग को लेकर अब अंतिम सहमति बन गई है।

जल्द हो सकता है औपचारिक ऐलान

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, एनडीए के तीन मुख्य घटक दल — भाजपा, जदयू और LJP — मिलकर शीघ्र प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीट शेयरिंग का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक कौन-कौन सी सीट किसको मिलेगी, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। अनुमान है कि LJP को पिछली बार से कुछ अधिक सीटें मिल सकती हैं।

एनडीए गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण मोड़

विश्लेषकों का मानना है कि यह समझौता एनडीए के लिए बड़ी राजनीतिक जीत है। इससे गठबंधन को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एकजुट रहने का संदेश मिलेगा और गठबंधन के अंदर किसी प्रकार के मतभेद को दूर करने में मदद मिलेगी।

सियासी हलकों में चर्चा

बिहार के राजनीतिक माहौल में अब सभी की निगाहें एनडीए के ऐलान पर टिकी हुई हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह फॉर्मूला सार्वजनिक हो जाता है, तो चुनाव की रणनीति और उम्मीदवार सूची तय करना आसान हो जाएगा।

The post बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, चिराग पासवान माने appeared first on Newj9.

“सरकार का हिस्सा नहीं, सिर्फ समर्थन कर रहा हूं” – बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान ने दी सफाई
पटना – बिहार में लगातार सामने आ रही अपराध की घटनाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि केवल समर्थन दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह जनता की चिंता को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ना कि विपक्ष जैसा भ्रम फैलाने का।

बयान पर मचा था सियासी घमासान

हाल ही में चिराग पासवान ने कहा था कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुका है और सरकार इन घटनाओं को रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है। इस पर विपक्ष ने उन्हें दोगली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि चिराग एक तरफ सरकार का समर्थन करते हैं, दूसरी तरफ उसी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हैं।

एएनआई से बातचीत में चिराग का पक्ष

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा:

“मैं बिहार में सरकार का हिस्सा नहीं हूं, सिर्फ समर्थन कर रहा हूं। जब भी कोई ऐसी घटना सामने आती है जिससे आम बिहारियों की चिंता बढ़ती है, तो मेरा प्रयास रहता है कि मैं सरकार के सामने अपनी बात मजबूती से रखूं ताकि सकारात्मक कदम उठाए जा सकें।”

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है और ऐसा दिखाने की कोशिश करता है मानो वो फिर से 2020 वाली भूमिका निभाना चाहते हैं।

2020 की पृष्ठभूमि

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ा था। तब उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार को खुलकर चुनौती देने की वजह से वे चर्चाओं में रहे थे।

अब विपक्ष उन पर आरोप लगा रहा है कि वे दोबारा वही भूमिका निभाना चाहते हैं।

क्या कहा था चिराग ने अपराध पर?

पिछले बयान में चिराग ने कहा था:

“अगर मान लिया जाए कि सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, तब भी प्रशासन की ज़िम्मेदारी बनती है। मुझे दुख होता है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराध बेलगाम हो चुका है।”

The post “सरकार का हिस्सा नहीं, सिर्फ समर्थन कर रहा हूं” – बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान ने दी सफाई appeared first on Newj9.

चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला — कहा, “एक महीने 13 दिन तक बच्ची लापता रही
पटना | केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की गिरती क़ानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने हाल ही में वैशाली जिले में एक बच्ची की गुमशुदगी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

चिराग पासवान ने कहा,

“वैशाली में एक छोटी बच्ची एक महीने 13 दिन तक लापता रही, लेकिन स्थानीय प्रशासन उसे ढूंढ नहीं सका। क्या मोबाइल फोन की लोकेशन से उसका पता नहीं लगाया जा सकता था?”

उन्होंने आगे कहा कि जब तक ज़िम्मेदारी और जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, इस तरह की आपराधिक घटनाएं लगातार घटती रहेंगी।

एनडीए में रहते हुए भी नीतीश सरकार पर हमलावर

गौरतलब है कि चिराग पासवान बिहार में बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। इसके बावजूद वे लगातार नीतीश कुमार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। यह उनकी उस पुरानी राजनीतिक लाइन का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वह खुद को “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की नीति के तहत नीतीश कुमार के विकल्प के रूप में पेश करते रहे हैं।

चिराग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं और विपक्ष पहले से ही सरकार को घेर रहा है।

The post चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला — कहा, “एक महीने 13 दिन तक बच्ची लापता रही appeared first on Newj9.