न्यू ईयर पार्टी Archives - Newj9

ग्रेटर नोएडा में न्यू ईयर पार्टी के दौरान युवक की हत्या, 15वीं मंजिल से फेंका; दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से नए साल के जश्न के दौरान एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बिसरख थाना पुलिस ने 15वीं मंजिल से एक युवक को नीचे फेंककर मारने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

मृतक की पहचान, दोस्तों के साथ रहता था

मृतक की पहचान विनीत राज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिवान (बिहार) का रहने वाला था। वह बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1204 में रहता था। बताया जा रहा है कि नए साल की पार्टी के लिए विनीत के पुराने रूममेट्स और दोस्त उसके फ्लैट में इकट्ठा हुए थे।

पुराने विवाद ने ली जान

पुलिस के अनुसार पार्टी के दौरान सभी लोग शराब के नशे में थे। इसी बीच गाड़ी के एक्सीडेंट से जुड़े पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने विनीत को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। विनीत के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उनकी तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों के नाम सामने आए।

धीरज और विशाल गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार

पुलिस ने इस मामले में

धीरज कुमार (निवासी बक्सर, बिहार)

विशाल (निवासी फर्रुखाबाद)

को चौमुखी हनुमान मंदिर, बिसरख के पास से गिरफ्तार किया है।वहीं, इस घटना में शामिल बादल, प्रिंस कुमार, ओमप्रकाश, हर्षित और शेरी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का बयान

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपियों ने मारपीट की और फिर विनीत को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

The post ग्रेटर नोएडा में न्यू ईयर पार्टी के दौरान युवक की हत्या, 15वीं मंजिल से फेंका; दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Newj9.