प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना Archives - Newj9

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण के बाद भी फैजुल्लागंज में नहीं हुई सफाई, समाजवादियों का विरोध प्रदर्शन
लखनऊ: फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण के अगले ही दिन समाजवादी पार्टी की नेता गुड़िया सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया। टीम को निरीक्षण किए गए स्थान से मात्र सौ मीटर की दूरी पर भीषण गंदगी और कूड़े के ढेर देखने को मिले, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी और आक्रोश फैल गया।

“निरीक्षण सिर्फ नौटंकी था” — गुड़िया सिंह

बाल महिला सेवा संगठन दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी की नेता गुड़िया सिंह ने प्रभारी मंत्री, महापौर और स्थानीय विधायक पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले जो निरीक्षण केवल दिखावा था, वह 24 घंटे में ही बेनकाब हो गया। इलाके में सफाई अभियान के कोई खास प्रयास नहीं हुए, गलियों में कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां आज भी वैसी की वैसी हैं।

“हाजिरी में भ्रष्टाचार, सफाई कर्मी नदारद”

गुड़िया सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में 90 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन आधे से ज्यादा केवल कागजों पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद का पति, जोन-3 के अधिकारियों की मिलीभगत से हाजिरी में धांधली कर रहा है। पार्षद केवल रबर स्टैंप की भूमिका निभा रही हैं, और कैबिनेट मंत्री के निरीक्षण कार्यक्रम में भी उपस्थित नहीं रहीं।

सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

इस लापरवाही और गंदगी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दुर्गा वाहिनी की उपाध्यक्ष प्रियांका बाजपेई, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राम विलास शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद नासिर, डॉ. विशाल सिंह, गोपाल तिवारी, सूरज कश्यप और मोहम्मद यूनुस समेत कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सवालों के घेरे में नगर निगम और भाजपा

समाजवादियों ने भाजपा पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब सफाई कर्मी पूरी संख्या में काम ही नहीं कर रहे हैं, तो सफाई व्यवस्था सुधरने की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या महापौर को यह जानकारी नहीं कि उनके ही पार्षद के घर में बैठे लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं?

The post प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण के बाद भी फैजुल्लागंज में नहीं हुई सफाई, समाजवादियों का विरोध प्रदर्शन appeared first on Newj9.