यूपी के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर Archives - Newj9

यूपी के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ने महोबा दौरे पर की बैठकें, सपा पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर मंगलवार (16 दिसंबर 2025) को महोबा पहुंचे। उन्होंने विरमा भवन में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर विकास योजनाओं, कार्यों की प्रगति और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तार से बैठक की।

मंत्री राठौर ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद

मंत्री राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर बैठक की। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकर्ताओं को शिकायत रहती थी कि उनकी समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं, लेकिन अब अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यकर्ताओं और आम जनता की बात गंभीरता से सुनें और त्वरित समाधान करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और संगठन मिलकर कार्यकर्ताओं के सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल

राठौर ने नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी में जो भी नया होता है, वह सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है, जो आगामी चुनावों में साफ नजर आएगा।

यूपी में 2027 में भाजपा की सरकार बनने का दावा

मंत्री राठौर ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावा किया, “प्रदेश में माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है और पार्टी तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।”

विपक्ष पर साधा निशाना

राठौर ने समाजवादी पार्टी पर जातिवाद और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के समय यह हावी था। उन्होंने कहा, “भाजपा में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम होता है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग और हर समाज तक पहुंच रहा है।”

मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का बढ़ा हुआ मनोबल ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके दम पर प्रदेश और केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है। महोबा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री राठौर का गर्मजोशी से स्वागत किया।

The post यूपी के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ने महोबा दौरे पर की बैठकें, सपा पर साधा निशाना appeared first on Newj9.