लखनऊ मेट्रो Archives - Newj9

लखनऊ मेट्रो फेज-1B को केंद्र की मंजूरी, 5801 करोड़ रुपये स्वीकृत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने लखनऊ मेट्रो के फेज-1B को मंजूरी दे दी है और इसके लिए 5801 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। यह जानकारी केंद्रीय रेल, संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में दी।

मंजूर हुए फेज-1B के तहत चारबाग से वसंतकुंज तक 11.2 किलोमीटर लंबे नए रूट पर काम शुरू होगा। इसमें 6.9 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड और 4.3 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड होगा। इस रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे—7 अंडरग्राउंड और 5 एलिवेटेड।

रूट और स्टेशन
फेज-1B में चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा, चौक, ठाकुरगंज, बालागंज, सरफाजगंज, मूसाबाग और वसंतकुंज स्टेशन शामिल होंगे। चारबाग से चौक तक अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे, जबकि ठाकुरगंज से वसंतकुंज तक एलिवेटेड स्टेशन होंगे।

यह परियोजना उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) द्वारा भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त उद्यम के रूप में लागू की जाएगी। इसकी अवधि 5 वर्ष तय की गई है।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि लखनऊ प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग 41 लाख है और तेजी से बढ़ रही है। शहर औद्योगिक, वाणिज्यिक, आईटी और शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। वर्तमान में मेट्रो सेवा सीसीएस एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक 22.87 किलोमीटर में 21 स्टेशनों के साथ संचालित हो रही है।

The post लखनऊ मेट्रो फेज-1B को केंद्र की मंजूरी, 5801 करोड़ रुपये स्वीकृत appeared first on Newj9.