हज यात्री Archives - Newj9

लखनऊ में फ्लाइट के पहियों से उठी चिंगारी तो ऐसा था यात्रियों का हाल
लखनऊ: अहमदाबाद विमान हादसे के दर्द से देश अभी उबरा भी नहीं था कि रविवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। सऊदी अरब के जेद्दा से आई फ्लाइट SV-3112 जैसे ही रनवे पर उतरी, उसके एक पहिए से चिंगारी और धुंआ निकलने लगा, जिससे फ्लाइट में सवार करीब 250 हज यात्रियों में हड़कंप मच गया।

हज यात्रियों से भरा था विमान, इमरजेंसी ब्रेक से मची अफरा-तफरी

जेद्दा से लखनऊ आई इस फ्लाइट में सभी यात्री हज के लिए सऊदी अरब गए भारतीय श्रद्धालु थे। सीतापुर के एक हज यात्री ने बताया कि फ्लाइट में ढाई सौ से अधिक लोग सवार थे। सुबह 6:30 बजे जैसे ही विमान लैंड करने लगा, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे यात्रियों के सिर सीट से टकरा गए और फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई।

“हम सब बहुत डर गए थे”: हज यात्री ने सुनाई आपबीती

हज यात्री ने बताया, “जब अचानक ब्रेक लगी, तो सब डर गए। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। फिर पता चला कि टायर से धुंआ और चिंगारी निकल रही थी। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।”

उन्होंने बताया कि इस फ्लाइट में अधिकतर यात्री बहराइच, फैजाबाद और सीतापुर के रहने वाले थे। “हम सबको लगा कि कहीं कोई हादसा न हो जाए। हाल ही में अहमदाबाद हादसा हुआ था, इसलिए डर और बढ़ गया था,” उन्होंने कहा।

एयरपोर्ट स्टाफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

जैसे ही विमान रनवे पर उतरा और चिंगारी देखी गई, एयरपोर्ट स्टाफ ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए इमरजेंसी प्रोटोकॉल शुरू किया। फायर ब्रिगेड ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए धुंआ और चिंगारी को काबू में किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर टर्मिनल पर पहुंचा दिया गया।

इसके बाद विमान को पुश बैक कर टैक्सी वे पर ले जाया गया। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ब्रेक लगाने की वजह क्या थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी और सऊदी एयरलाइंस की टीम इस मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है।

The post लखनऊ में फ्लाइट के पहियों से उठी चिंगारी तो ऐसा था यात्रियों का हाल appeared first on Newj9.