Ram Mandir movement Archives - Newj9

“राम मंदिर आंदोलन दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन: राजनाथ सिंह
अयोध्या: श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और अयोध्या के अतीत तथा वर्तमान की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया।

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अयोध्या को लहूलुहान किया और इसके खिलाफ साजिशें रची गईं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के नाम से ही एहसास होता है कि यह कभी युद्ध की भूमि नहीं रही, लेकिन कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ, मजहबी जुनून और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इसे उपद्रव और संघर्ष का केंद्र बना दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए और संगठन में विभिन्न दायित्वों के दौरान श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई, इसलिए आज वे रामलला के भव्य मंदिर को देखकर भावुक हैं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जबकि पहले यहां केवल कुछ लाख लोग ही आते थे।

‘जय श्रीराम’ कहने पर पड़ती थीं लाठियां: योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले अयोध्या में न स्वच्छता थी, न बिजली, न कनेक्टिविटी और न ही सुरक्षा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय ‘जय श्रीराम’ बोलने पर लोगों पर लाठियां चलती थीं और गिरफ्तारियां होती थीं। योगी ने कहा कि आज देश खुलकर जय श्रीराम कहता है और अब तो भारत सरकार की एक बड़ी योजना भी ‘जी राम जी’ के नाम से शुरू की गई है, जो रोजगार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक बनने जा रही है।

राजनाथ सिंह बोले— यह मेरे जीवन के सबसे सौभाग्यशाली दिनों में से एक

सीएम योगी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या की इस पावन भूमि पर आकर वे भावुक और अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि दो साल पहले सदियों की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए और यह दिन उनके जीवन के सबसे सौभाग्यशाली दिनों में से एक है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह वही अयोध्या है जो वर्षों तक रक्तरंजित रही, लेकिन पीड़ा और अपमान के बावजूद इस धरती ने आस्था को खत्म नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी सबसे सौभाग्यशाली है, जिसने राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा अपनी आंखों से देखी।

राम मंदिर आंदोलन दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन

रक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी स्वयं को भाग्यशाली समझेंगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भव्य आंदोलन रहा है, जिसे भूगोल और समय—दोनों दृष्टि से देखा जाए तो यह एक “ग्रैंड नैरेटिव” बन चुका है। उन्होंने कहा कि एक समय राम का नाम लेने वालों को अपराधी बताया गया, लेकिन प्रभु राम से यह सीख मिलती है कि समय सबका आता है।

The post “राम मंदिर आंदोलन दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन: राजनाथ सिंह appeared first on Newj9.