Trending

डीएम विशाल भारद्वाज ने किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण

सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज द्वारा बाढ़ से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने शारदा नदी पर तहसील लहरपुर में  रतौली ग्राम समूह एवं तहसील बिसवां मे जटपुरवा ग्राम समूह में चल रही बाढ़ परियोजनाओं का निरीक्षण किया। बाढ़ राहत शिविरो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। उनके द्वारा बाढ़ राहत शिविरों में पूर्ण तैयारी रखने हेतु एसडीएम को निर्देश दिए गए। इन परियोजनाओं  के बन जाने से शारदा नदी के किनारे की कृषि योग्य भूमि एवं घरों को नदी के कटाव से एवं आबादी को सुरक्षित कर लिया जा सकेगा। 


निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्राम प्रधान से समस्याओं की जानकारी के साथ यह जानकारी भी ली कि बांध किन प्रयासों से और बेहतर किया जाये। ताकि बाढ़ से नुकसान को कम किया जा सके। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़को को जल्द से जल्द ठीक किया जाये ताकि लोगों को आवगमन में कोई असुविधा न हों। उन्होनें ग्राम प्रधानों को निर्देश दिये कि गांव वालों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाये। डीएम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत राशन वितरण के विषय में भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि राशन वितरण का काम समय से सुनिश्चित किया जाये । साथ ही यह भी निर्देशित किया कि कार्ड धारकों कों बाढ़ के समय ज्यादा दूर तक राशन लेने न जाना पड़े। उन्होंने गत वर्ष  में आयी बाढ़ के दौरान कटान का भी जायजा लिया। डीएम ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ के दृष्टिगत सभी सम्भव तैयारियां की जा रही है तथा बचाव के सभी सम्भव प्रयास किये जायेगें जिससे कोई जनहानि न हो।
निरीक्षण के समय विशाल पोरवाल, अधिशासी अभियंता शारदा नहर, उप जिलाधिकारी लहरपुर उप जिलाधिकारी बिसवां सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button