ओमप्रकाश राजभर का बीजेपी पर निशाना, बोले- अमित शाह ने किया गुमराह…

ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने मिलकर भागीदार संकल्प मोर्चा बनाया है वह आज मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों की समीक्षा करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह से भी मुलाकात की और कहा मेरा मेरा व्यक्तिगत व्यवहार है, मुलाकात को उन्होंने गैर राजनीतिक बताया।


मुरादाबाद में राजभर ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि अमित शाह ने उन्हें गुमराह किया और उनसे 6 महीने सब्र करने की बात कहकर 2 वर्ष तक उन्हें चलाते रहे जिसके बाद वह समझ गए कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।

अमित शाह ने उनसे कहा कि वोट लेने के लिए जुमला बोला जाता है जिसके बाद उन्हें लगा कि भारतीय जनता पार्टी की नैया डूबने वाली है और जिसे मरना है वह भारतीय जनता पार्टी की नैया में सवार हो जाए उन्हें अभी जिंदा रहना है उन्हें मरना नहीं है इसलिए वह अब जनता पार्टी से अलग हो गए हैं और उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी के साथ ही 10 राजनीतिक दलों के साथ मिलकर 2022 का चुनाव लड़ेंगे और अपनी सरकार बनाएंगे, भारतीय जनता पार्टी में जितने भी लुटेरे भष्टाचारी, दुराचारी व्यभिचारी थे वह सब अब शामिल हो गए हैं लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, इसी लियें वो अलग हुये हैं।

Related Articles

Back to top button