सरकार ने लोकतंत्र की उड़ाई धज्जियां,न्यायालय से निवेदन, लोकतंत्र को बचाने पर दे ध्यान : सुनील सिंह साजन

आयुषी निगम- स्पेशल कॉरस्पॉडेंट –

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व एमएलसी सुनील सिंह साजन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा अब कोई भी व्यक्ति अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहा है, चाहे वो किसी राजनीतिक पार्टी का नेता हो या कोई आम इंसान हो।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत के चुनाव में और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में योगी सरकार ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर रख दी है। कहीं अपहरण, हत्या, फर्जी मुकदमे, तो कहीं बहनों की साड़ी तक ही की जा रही है।

ऐसा लग रहा है जैसे सत्ता के लिए बीजेपी के लोग भेड़िए बन गए हैं, लेकिन इन भेड़ियों का वध उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान करेगी। जो अधिकारी लोकतंत्र की हत्या में शामिल है, अब वो जेल जाने को तैयार हो जाए।

आज ब्लाक प्रमुख के चुनाव है और बीजेपी, लोगों से मिलकर प्रशासन तांडव जरूर करेगा। हम राज्य निर्वाचन आयोग और न्यायालय से विनम्र निवेदन करते हैं कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव पर नजर रखी जाए।

Related Articles

Back to top button