अफजाल अंसारी Archives - Newj9

SIR को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। एमएच इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर इस देश में जन्मे लोगों को घुसपैठिया घोषित कर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

अफजाल अंसारी ने कहा, “जो इस मुल्क के वासिंदे हैं, जिन्होंने यहीं जन्म लिया, उन्हें SIR के नाम पर घुसपैठिया घोषित किया जा रहा है। डिटेंशन सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। यह संख्या दो-चार हजार या लाखों की नहीं, बल्कि बहुत बड़ी आबादी की है। इसलिए सबको होशियार रहने की जरूरत है।”

उन्होंने वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण को लेकर अपनाए जा रहे तरीकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके लिए बनाए जा रहे नियमों की नीयत साफ नहीं है और जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि, उनके इस बयान पर अब तक बीजेपी या किसी सरकारी स्तर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। SIR को लेकर समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दल लगातार विरोध जता रहे हैं।

‘वोटर बने रहना बेहद जरूरी’

सांसद अफजाल अंसारी ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि यह सोच गलत है कि वोट न रहने से केवल खाने की दिक्कत होगी। उन्होंने कहा, “अगर आप वोटर नहीं रहेंगे तो इस मुल्क में रहने का हक भी नहीं बचेगा। इस बात को समझना जरूरी है।”
उन्होंने समाज में बढ़ते विभाजन पर चिंता जताते हुए कहा कि लोगों को पहले ही सिया-सुन्नी, बरेलवी-देवबंदी, अगड़े-पिछड़े जैसे नामों पर बांटा जा चुका है और दुनिया के कई हिस्सों में ऐसे हालात के खतरनाक नतीजे सामने आए हैं।

कमजोर वर्ग को जोड़ने की अपील

अफजाल अंसारी ने समाज को जोड़ने और कमजोर वर्गों के साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे हालात न बनें, इसके लिए जरूरी है कि लोग अपनी गलतफहमियां दूर करें और संविधान के अनुसार एक मजबूत समाज का निर्माण करें। उन्होंने सभी से समाज के कमजोर तबकों को अपने साथ जोड़ने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की।

The post SIR को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा appeared first on Newj9.

अफजाल अंसारी ने अखिलेश यादव की तारीफ की, कहा- भगत सिंह से की तुलना
गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सांसद अफजाल अंसारी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव का बैरिकेडिंग फांदना उन्हें भगत सिंह की याद दिलाता है।

अफजाल अंसारी ने कहा,
“अंग्रेजों के संसद भवन में कार्रवाई के दौरान भगत सिंह ने बम मारने के लिए नहीं बल्कि इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाने के लिए फेंका था। अखिलेश यादव ने भी यही संदेश दिया है कि बेईमानों और वोट चोरी करने वालों के खिलाफ खड़े हो जाओ।”

बीजेपी के खिलाफ वोट करने वालों के नाम काटे जाते रहे’

राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा,
“यह कोई नई चोरी नहीं है। पहले यह काम छिपकर होता था, लेकिन 2014 में मोदी और 2017 में योगी सरकार आने के बाद से खुलेआम हो रहा है। भाजपा के खिलाफ वोट करने वालों के नाम लगातार काटे जाते रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद का सदस्य शामिल होता है, इसलिए यह डकैती जैसी प्रक्रिया है।

‘निर्वाचन आयोग की बेईमानी उजागर हो रही’

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि बिहार में योजनाबद्ध तरीके से 8 करोड़ वोटरों की समीक्षा की गई और 65 लाख नाम काटे गए। महाराष्ट्र में भी 60 लाख नए मतदाता जोड़े गए।
उन्होंने कहा,
“पहले छिपकर वोट काटे जाते थे, अब यह सीनाजोरी से किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में लोग गए, संसद के अंदर-बाहर विरोध किया गया, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।”

पूजा पाल के निष्कासन और अब्बास अंसारी मामले पर बोले अफजाल अंसारी

अफजाल अंसारी ने विधायक पूजा पाल के निष्कासन पर कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन जो भी फैसला नेतृत्व का है, वह सही है।
अब्बास अंसारी पर उन्होंने कहा,
“उन्होंने भारी बहुमत से चुनाव जीता था, जो सरकार को खल रहा था। उन पर भड़काऊ भाषण का आरोप लगाकर जेल भेजा गया। अब हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला जल्द आ सकता है।”

The post अफजाल अंसारी ने अखिलेश यादव की तारीफ की, कहा- भगत सिंह से की तुलना appeared first on Newj9.