अबू आजमी Archives - Newj9

मुंबई में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर सियासी विवाद, अबू आजमी का अलग रुख
‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन मुंबई में इसे लेकर नया सियासी विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने धार्मिक कारणों से ‘वंदे मातरम्’ गाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे।

अबू आजमी ने कहा, “जिसको गाना है, वो गाये, जिन्हें गाना नहीं है, उन्हें मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।” इसके बावजूद बीजेपी कार्यकर्ता भारत माता की तस्वीर लेकर उनके आवास के बाहर जमा हो गए और ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

इस दौरान सपा नेता ने विरोध में शामिल नहीं होने के बावजूद, बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए शरबत भेजा। भीड़ बढ़ने पर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी और बैरिकेड्स लगाए।

बीजेपी विधायक राज के पुरोहित ने आजमी के रुख की आलोचना करते हुए कहा, “वंदे मातरम् का गायन देश के सम्मान का प्रतीक है। यदि किसी को देश से प्रेम नहीं है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।”

अबू आजमी ने अपने बचाव में कहा कि वे भारत का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका धर्म उन्हें कुछ विशेष इबादत करने की अनुमति नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य करना सही नहीं है क्योंकि हर व्यक्ति की धार्मिक मान्यताएं अलग होती हैं।

The post मुंबई में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर सियासी विवाद, अबू आजमी का अलग रुख appeared first on Newj9.