आतिशी Archives - Newj9

गुजरात में जीत के बाद AAP पर फिर जांच एजेंसियों की नजर, आतिशी बोलीं- BJP बौखला गई है
दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। गुजरात उपचुनाव में जीत दर्ज करने के कुछ ही दिनों बाद अब पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। AAP ने इसे केंद्र सरकार द्वारा “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” करार दिया है।

पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी गुजरात में अपनी हार को पचा नहीं पा रही है, इसलिए एक बार फिर से CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग शुरू हो गया है।

आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप

आतिशी ने आरोप लगाया कि, “बीजेपी ने एक बार फिर से झूठे मुकदमे और फर्जी जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इन एजेंसियों की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं और इन्हें दुर्भावनापूर्ण एजेंसियां बताया है।”

उन्होंने कहा कि गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया की जीत बीजेपी को नागवार गुजरी, और अब बदले की कार्रवाई शुरू हो गई है। आतिशी ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया, लेकिन इसके बावजूद पार्टी को जीत मिली।

“बीजेपी को डर है AAP के बढ़ते कद से”

आतिशी ने दावा किया कि अब गुजरात में लोग आम आदमी पार्टी को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, “सूरत जैसे शहरों में पानी भरने से व्यापार तबाह हो गया, स्कूल और अस्पतालों की हालत खस्ताहाल है। जनता अब बीजेपी के 30 साल के शासन से तंग आ चुकी है।”

उन्होंने कहा कि बीजेपी को डर है कि अगर AAP इसी तरह आगे बढ़ती रही तो आने वाले चुनाव में उन्हें सत्ता गंवानी पड़ सकती है।

“एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं मिला”

AAP नेता ने आगे कहा, “आज तक हमारे किसी भी मंत्री, विधायक या नेता पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने 400 से ज्यादा फाइलों की जांच करवाई, लेकिन एक भी घोटाला सामने नहीं आया।”

उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र सरकार जितनी भी जांच करवा ले, आम आदमी पार्टी बेदाग है और रहेगी।

“CBI और ED का दुरुपयोग”

आतिशी ने कहा, “CBI और ED जैसी एजेंसियों को बीजेपी ने तोता बना लिया है। आज ये एजेंसियां राजनीति का हथियार बन गई हैं, जिनका इस्तेमाल विरोधियों को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।”

“AAP बनाएगी गुजरात में सरकार”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदारी और जनसेवा की राजनीति करती है और आने वाले समय में गुजरात में सरकार बनाएगी। “हम बीजेपी से नहीं डरते, बल्कि जनता की ताकत पर भरोसा करते हैं,” आतिशी ने कहा।

The post गुजरात में जीत के बाद AAP पर फिर जांच एजेंसियों की नजर, आतिशी बोलीं- BJP बौखला गई है appeared first on Newj9.

भाजपा की 4 इंजन की सरकार मिडिल क्लास पर भारी पड़ रही है” – आतिशी का बड़ा आरोप
दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भाजपा सरकार पर मिडिल क्लास और जरूरतमंद लोगों को लगातार निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों में दिल्ली के आम नागरिकों को कभी बिजली कटौती, कभी स्कूलों की फीस बढ़ोत्तरी और अब पुराने वाहनों के बैन से लगातार परेशान किया गया है।

“गाड़ी मिडिल क्लास का सपना होती है”

आतिशी ने कहा कि एक आम व्यक्ति के लिए गाड़ी खरीदना सपने जैसा होता है। महिलाएं अक्सर अपनी सुरक्षा के लिए गाड़ी खरीदती हैं क्योंकि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी सुरक्षा नहीं दे पाई। बुजुर्ग और महिलाएं सेकेंड हैंड गाड़ियां खरीदती हैं, लेकिन सरकार ने उनकी हालत और जरूरत देखे बिना ही 10 साल पुराने वाहनों पर रोक लगा दी।

स्क्रैप डीलरों से मिलीभगत का आरोप

आप नेता ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने स्क्रैप डीलरों से सांठगांठ कर 62 लाख लोगों को नई गाड़ियां खरीदने पर मजबूर कर दिया। भाजपा नेता अब विरोध के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रहे हैं जबकि उनकी पार्टी हर स्तर पर सत्ता में है।

“सुप्रीम कोर्ट का बहाना मत बनाओ”

आतिशी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सुप्रीम कोर्ट को केवल बहाना बना रही है। उन्होंने कहा, “जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला इनके खिलाफ होता है तो ये अध्यादेश ले आते हैं, लेकिन जब जनता को राहत देने की बात आती है, तो सुप्रीम कोर्ट के पीछे छुपते हैं।”

AAP की मांग: जल्द लाएं कानून

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि 10 साल पुराने वाहनों पर बैन के मुद्दे पर केंद्र सरकार जल्द से जल्द कानून लेकर आए। चाहे वो संसद का विशेष सत्र बुलाकर हो या अध्यादेश लाकर, लेकिन बुजुर्गों और महिलाओं को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाया जाए।

“दिल्ली तैयार है, विपक्ष साथ देगा”

आप नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार यह कानून लाती है, तो विपक्ष उसका समर्थन करेगा। लेकिन अगर सरकार पीछे हटती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा की मंशा जनता की मदद नहीं बल्कि स्क्रैप कारोबारियों को फायदा पहुंचाना है।

The post भाजपा की 4 इंजन की सरकार मिडिल क्लास पर भारी पड़ रही है” – आतिशी का बड़ा आरोप appeared first on Newj9.