उपराष्ट्रपति चुनाव Archives - Newj9

भारत में उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख घोषित, 9 सितंबर को होगा मतदान
नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को अधिसूचना जारी कर इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद के लिए पूरे चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी है।

बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया। उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफ़ा दिया था।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: पूरा कार्यक्रम

क्र.सं.

चरण

तारीख

1.

अधिसूचना जारी

7 अगस्त 2025

2.

नामांकन की अंतिम तारीख

21 अगस्त 2025

3.

नामांकन पत्रों की जांच

22 अगस्त 2025

4.

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

25 अगस्त 2025

5.

मतदान

9 सितंबर 2025 (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)

6.

मतगणना

9 सितंबर 2025 (मतदान के बाद)

कौन करता है उपराष्ट्रपति का चुनाव?

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक विशेष इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सभी निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। राज्य विधानसभाएं इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेतीं।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफ़े से खाली हुई कुर्सी

21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा। उनका कहना था कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। धनखड़ वर्ष 2022 में उपराष्ट्रपति चुने गए थे और उन्होंने लगभग तीन वर्षों तक यह पद संभाला।

राजनीतिक हलचल तेज

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जल्द ही दोनों पक्ष अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

The post भारत में उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख घोषित, 9 सितंबर को होगा मतदान appeared first on Newj9.

उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू: एनडीए अगले हफ्ते कर सकता है उम्मीदवार के नाम का ऐलान
नई दिल्ली,  देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करते हुए इसकी घोषणा की। वहीं, सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के भीतर अगले हफ्ते तक उम्मीदवार के नाम पर मंथन शुरू होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय विदेश दौरे पर हैं। उनके लौटने के बाद पार्टी के अंदर गहन विचार-विमर्श के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए संभावित चेहरे पर फैसला किया जाएगा। पीएम मोदी की वापसी के बाद दो दिन का तमिलनाडु दौरा प्रस्तावित है, जिससे चर्चा अगले सप्ताह के अंत तक संभावित मानी जा रही है।

संगठन से जुड़े चेहरे को तरजीह

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार संगठन या आरएसएस से जुड़े ऐसे व्यक्ति को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकती है जो लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़ा रहा हो। साफ संकेत हैं कि किसी बाहरी या अन्य दल से आए नेता पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो पार्टी और संसद के कामकाज को गहराई से समझता हो।

विपक्ष भी मैदान में उतार सकता है प्रत्याशी

हालांकि एनडीए को दोनों सदनों के कुल 782 सांसदों में से करीब 425 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जिससे उसका उम्मीदवार आराम से जीत सकता है, लेकिन बावजूद इसके विपक्ष भी अपना उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी में है। ऐसे में बीजेपी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और पूरे ‘होमवर्क’ के साथ मैदान में उतर रही है।

चुनावी गणित भी तय करेगा नाम

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार, बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उपराष्ट्रपति पद का चयन किया जाएगा। साथ ही, धनखड़ के अब तक के कार्यकाल से सबक लेते हुए पार्टी इस बार और ज़्यादा सतर्कता बरतेगी।

निर्वाचन आयोग ने की प्रक्रिया की शुरुआत

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनके साथ गरिमा जैन और विजय कुमार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। अब इस संवैधानिक प्रक्रिया को औपचारिक रूप से गति मिल गई है।

The post उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू: एनडीए अगले हफ्ते कर सकता है उम्मीदवार के नाम का ऐलान appeared first on Newj9.