एनडीए में सीट बंटवारे Archives - Newj9

बिहार में एनडीए की नई सरकार 20 नवंबर को लेगी शपथ, गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह
बिहार विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए 20 नवंबर को नई सरकार का गठन करने जा रहा है। यह जानकारी राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में शपथ ग्रहण की तारीख़ को लेकर निर्णय लिया गया है।

मंत्री प्रेम कुमार ने कहा,
“नई सरकार बनने जा रही है। 20 तारीख़ को शपथ ग्रहण होगा। आज की कैबिनेट बैठक का यही निर्णय था। 19 तारीख़ को बिहार विधानसभा भंग की जाएगी।”

गांधी मैदान में होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण

उन्होंने बताया कि पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भारी जीत के साथ लौटी एनडीए सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।
वहीं महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया। 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है।

The post बिहार में एनडीए की नई सरकार 20 नवंबर को लेगी शपथ, गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह appeared first on Newj9.

एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति लेकिन सस्पेंस बरकरार, गिरिराज सिंह का जेडीयू पर तंज
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान अब भी खत्म नहीं हुई है। संख्या तय हो गई है, लेकिन कौन सी पार्टी कौन सी सीट पर लड़ेगी, इस पर पेंच अब भी फंसा है। इसी वजह से आज होने वाली एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी टाल दी गई।

जेडीयू नेता सीटों के बंटवारे में 2024 के लोकसभा चुनाव का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि तब बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लड़ी थी, लेकिन जेडीयू ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12 सांसद जिताए थे। जेडीयू नेता अपने बेहतर “स्ट्राइक रेट” का दावा कर रहे हैं।

इस दावे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा, “आज मजबूत सीट लेकर स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे हैं। 2010 में एनडीए ने इतिहास रचा था। 243 में से 206 सीटें जीतीं। जेडीयू ने 141 में से 115 और बीजेपी ने 102 में से 91 सीटें जीतीं। तब बीजेपी का स्ट्राइक रेट 89% था।” उन्होंने आगे कहा, “इतनी प्रचंड जीत फिर कभी नहीं दोहराई गई। तब भी धर्मेंद्र प्रधान प्रभारी थे, आज भी वही प्रभारी हैं।”

गिरिराज सिंह ने अपने पोस्ट में चिराग पासवान पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा।

इस बीच, एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।

हालांकि, इस बार के बंटवारे में एक बड़ा बदलाव यह है कि अब एनडीए में नीतीश कुमार “बड़े भाई” नहीं रहे। 2005 से लेकर 2020 तक वे इस भूमिका में रहे, लेकिन अब बीजेपी और जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, यानी इस बार एनडीए में सब बराबर दिखेंगे।

The post एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति लेकिन सस्पेंस बरकरार, गिरिराज सिंह का जेडीयू पर तंज appeared first on Newj9.