ऑपरेशन सिंदूर Archives - Newj9

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर खुली चीनी हथियारों की पोल
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भले ही चीन के JF-17 थंडर फाइटर जेट को लीबिया को बेचने का दावा कर रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि चीनी हथियारों की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में चीनी सैन्य तकनीक की बड़ी विफलता सामने आई है।

कंबोडियाई सेना द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा चीनी मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) फायरिंग के दौरान ही फट गया, जिसमें 8 कंबोडियाई सैनिकों की मौत हो गई।

MLRS फायर करते ही हुआ धमाका, वीडियो वायरल

थाईलैंड-कंबोडिया जंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कंबोडियाई सैनिक MLRS से रॉकेट दागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रॉकेट सिस्टम के आसपास कई सैनिक खड़े नजर आते हैं, जिनमें से एक सैनिक मोबाइल फोन से फायरिंग का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

जैसे ही सिस्टम से लगातार छह रॉकेट फायर किए गए, उसके बाद अचानक पूरा लॉन्चर फट गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में मौके पर मौजूद कई सैनिक इसकी चपेट में आ गए।

रूस की कॉपी है चीन का PHL-81 रॉकेट सिस्टम

कंबोडियाई सेना जिस हथियार का इस्तेमाल कर रही थी, वह चीन में बना PHL-81 टाइप MLRS है।
यह असल में सोवियत संघ के मशहूर BM-21 ग्रैड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम की कॉपी है, जिसे चीन ने 1980 के दशक में विकसित किया था।

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय सेना भी मूल ग्रैड MLRS का इस्तेमाल करती है, जो

20–22 सेकंड में

40 रॉकेट दागने की क्षमता रखता है
और अब तक इसे बेहद भरोसेमंद माना गया है।

चीनी हथियारों पर फिर उठे सवाल

कंबोडिया ने जंग शुरू होने के बाद थाईलैंड के खिलाफ इन रॉकेट सिस्टम के इस्तेमाल की धमकी दी थी, लेकिन फायरिंग के दौरान हुए विस्फोट ने
चीनी हथियारों और उनकी क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना चीनी सैन्य तकनीक की कमजोर डिजाइन, सुरक्षा मानकों और विश्वसनीयता को उजागर करती है।

JF-17 को लेकर आसिम मुनीर के दावों पर भी सवाल

हाल ही में पाकिस्तान ने लीबिया को JF-17 फाइटर जेट बेचा है, जो चीन-पाकिस्तान की संयुक्त परियोजना है।
पाकिस्तानी चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर ने दावा किया था कि JF-17 ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय रफाल और सुखोई फाइटर जेट गिराए थे।

The post ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर खुली चीनी हथियारों की पोल appeared first on Newj9.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी,परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने 2183.45 करोड़ रुपए की 52 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही देशभर के 10 करोड़ किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपए की पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी की।

“ऑपरेशन सिंदूर, बेटियों के सिंदूर का बदला है”

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:

“ऑपरेशन सिंदूर, हमारे जवानों के पराक्रम का प्रतीक है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ था, उसमें 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मैंने तब बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की थी कि हमें शक्ति दें। आज मुझे गर्व है कि मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का जो वचन लिया था, वह पूरा हुआ।”पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा:

“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कुछ लोगों को दर्द हो रहा है। कांग्रेस कहती है ये तमाशा है! क्या सिंदूर तमाशा हो सकता है? क्या आतंकवादियों को मारने से पहले किसी से अनुमति लेनी चाहिए? क्या मैं सपा को फोन करूं पूछने के लिए?”

उन्होंने यह भी कहा कि नया भारत अब सिर्फ भोलेनाथ को पूजता नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर कालभैरव भी बन जाता है।

यूपी में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल

पीएम ने बताया कि जल्द ही लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा:

“पाकिस्तान के पाप को अब यूपी की मिसाइल तबाह करेगी। भारत अब अपने आर्थिक हितों को लेकर भी सजग है। हम वही खरीदेंगे, जिसमें भारतीयों का श्रम हो।”

किसानों को दी बड़ी सौगात

पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि

“आज तक एक भी किश्त नागा नहीं हुई है। यूपी को 90 हजार करोड़ और काशी के किसानों को 900 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। आपने ऐसा सांसद चुना जिसने बिना कमीशन, बिना हेराफेरी के ये रकम सीधे आपके खाते में पहुंचाई।”

उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही 21 हजार करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना शुरू की जा रही है। वहीं पीएम फसल बीमा योजना के तहत अब तक 1.75 लाख करोड़ रुपए किसानों को दिए जा चुके हैं।

विकास की धारा गंगा की तरह निरंतर

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा:

“कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने किसान योजनाओं को लेकर कई अफवाहें फैलाईं, लेकिन आज भी हम बिना रुके किसानों के लिए काम कर रहे हैं। पहले की सरकारों ने सिर्फ घोषणाएं की थीं, हमने उन्हें पूरा किया।”

The post ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी,परियोजनाओं का किया शिलान्यास appeared first on Newj9.

राज्यसभा में जयशंकर का सख्त संदेश: “खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”
नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को स्पष्ट और सख्त अंदाज में दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत ने ग्लोबल मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ साझा एजेंडा तैयार किया है और पाकिस्तान को बार-बार बेनकाब किया है, चाहे वह ब्रिक्स (BRICS) हो, एससीओ (SCO), क्वाड (QUAD) या कोई भी द्विपक्षीय समझौता।

जयशंकर ने दो टूक कहा कि,

“मुंबई हमले पर चुप रहने वाले आज हमें ज्ञान दे रहे हैं कि क्या करना चाहिए।”

तहव्वुर राणा को भारत लाया गया, कई केस चल रहे हैं – जयशंकर

विदेश मंत्री ने 26/11 मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा का ज़िक्र करते हुए कहा कि उसे भारत लाने में मोदी सरकार की कोशिशें सफल रहीं और अब उस पर कई मुकदमे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने पाक प्रायोजित आतंकवाद को लेकर संयुक्त राष्ट्र और FATF (Financial Action Task Force) जैसे मंचों का रणनीतिक इस्तेमाल किया है।

UNSC रिपोर्ट में हुआ खुलासा: लश्कर के बिना हमला मुमकिन नहीं

जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी भारत के रुख को साफ करते हुए कहा कि भारत ने इस हमले से जुड़ी जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मजबूती से रखी। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था, और TRF और लश्कर के बीच सीधा संबंध है।

सिंधु जल संधि पर निर्णायक रुख: जब तक आतंक, तब तक पानी नहीं

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, संधि स्थगित रहेगी।

“खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।”
— डॉ. एस. जयशंकर

उन्होंने यह भी कहा कि यह समझौता इतिहास में अपने तरह का अनोखा समझौता था, जहां एक देश ने अपनी प्रमुख नदियों का जल बिना अधिकार के पड़ोसी देश को बहने दिया।

भारत किसी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को 22 अप्रैल से 16 जून के बीच किसी भी प्रकार की ट्रंप-मोदी बातचीत नहीं हुई। जब ऑपरेशन शुरू हुआ, तो कई देशों ने भारत से संपर्क किया, लेकिन भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान से कोई भी बातचीत केवल द्विपक्षीय स्तर पर ही होगी, और अगर पाकिस्तान युद्ध विराम चाहता है तो उसे DGMO के माध्यम से पहल करनी होगी।

The post राज्यसभा में जयशंकर का सख्त संदेश: “खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे” appeared first on Newj9.