ओम प्रकाश राजभर Archives - Newj9

सुभासपा प्रमुख का सपा अध्यक्ष पर तीखा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट में मुलायम सिंह यादव का किया जिक्र
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए अखिलेश यादव को उनके पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव का पुराना बयान याद दिलाया। उन्होंने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2013 में सार्वजनिक मंच से अखिलेश सरकार की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे।

‘बाबूजी की बात याद दिला रहा हूं’

ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह अखिलेश यादव से कुछ नया नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनके बाबूजी की कही बात याद दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून 2013 को मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश सरकार के बारे में जो बातें कही थीं, उनका उल्लेख एक राष्ट्रीय अखबार में भी प्रकाशित हुआ था।

राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया से पढ़े-लिखे हैं, इसलिए उन्हें अंग्रेजी समझने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश उस खबर को ध्यान से पढ़ लेंगे तो वर्तमान सरकार की कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी करने से पहले कई बार सोचेंगे।

सपाइयों पर भी साधा निशाना

अपने पोस्ट में ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि संबंधित खबर अंग्रेजी में है, इसलिए उन्होंने उसका हिंदी स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। राजभर की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

PDA की ताकत पर भी उठाए सवाल

ओपी राजभर ने विपक्षी गठबंधन और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि PDA में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का मुकाबला करने की क्षमता नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान शासन एक विशेष समुदाय के इर्द-गिर्द केंद्रित रहा, जिसके कारण अन्य वर्गों में असंतोष बढ़ा। राजभर ने यह भी कहा कि सपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर लगातार सवाल उठते रहे थे।

पहले भी सपा पर साध चुके हैं निशाना

गौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर पिछले कुछ समय से लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। हाल ही में आजमगढ़ से पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के मामले में भी उन्होंने सपा पर निशाना साधा था। उस समय उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र से ऐसे मामले सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। आने वाले दिनों में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच यह राजनीतिक टकराव और बढ़ने की संभावना है।

The post सुभासपा प्रमुख का सपा अध्यक्ष पर तीखा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट में मुलायम सिंह यादव का किया जिक्र appeared first on Newj9.

यूपी में कोडीन कफ सिरप मामले पर ओम प्रकाश राजभर का सपा पर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोडीन-आधारित कफ सिरप मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ओम प्रकाश राजभर का बयान

राजभर ने कहा कि इस मामले में सपा के कई लोग शामिल हो सकते हैं और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी लोग समाजवादी पार्टी को “गुंडों की सरकार” कहते रहे हैं और प्रदेश के कई माफियाओं को सपा ने शरण दी है।

उन्होंने कहा,
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कहना बिल्कुल सही है कि कोडीन-आधारित कफ सिरप मामले में SP के लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।”

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने सवाल उठाया कि जब खरीद-फरोख्त हो रही थी तो क्या अखिलेश यादव वहां मौजूद थे या खुद बिक्री कर रहे थे।

राजभर ने कहा,
“अगर कोई डीलरशिप से जुड़ा होगा तभी पता चलेगा कि कौन-कौन शामिल है।”

साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदूषण के मामले में अखिलेश यादव सबसे खतरनाक हैं और अगर हिम्मत है तो वे हजरतगंज चौराहे पर सोकर दिखाएं।

आरक्षण, प्रदूषण और विपक्ष पर बयान

ओम प्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि आरक्षण को लेकर उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी और शासनादेश जारी हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नहीं है, जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में स्थिति गंभीर है।

अंत में उन्होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी गुंडों को शरण देती है और कोडीन सिरप मामले में भी सपा के लोग शामिल हो सकते हैं।

The post यूपी में कोडीन कफ सिरप मामले पर ओम प्रकाश राजभर का सपा पर आरोप appeared first on Newj9.

ओम प्रकाश राजभर का मुस्लिमों पर विवादित बयान: “सपा के गुलाम हैं मुसलमान”
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुस्लिम नेताओं को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि “मुसलमान सपा के गुलाम हैं, उनके नेता भी गुलाम हैं और वे कभी भी अपने हक की बात नहीं करते।”

“सपा सिर्फ मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल करती है”

राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी मुस्लिमों को केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती है, लेकिन कभी उनके शिक्षा, रोजगार या अमन-चैन की बात नहीं करती। उन्होंने कहा,

“जो मुसलमान नेता सपा में हैं, वे केवल नफरत फैलाने का काम करते हैं, जबकि मोहम्मद साहब का पैगाम मोहब्बत और भाईचारे का है।”

“2027 में किसी मुस्लिम को सीएम चेहरा बनाए सपा”

राजभर ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर सपा खुद को मुसलमानों का हितैषी बताती है, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए। उन्होंने कहा,

“अगर सपा ऐसा नहीं करती, तो साफ है कि वह सिर्फ मुस्लिम समाज का इस्तेमाल कर रही है।”

“बीजेपी को मुस्लिमों का दुश्मन बताना ग़लत”

राजभर ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर आरोप लगाया कि ये दल मुस्लिमों के मन में बीजेपी के प्रति नफरत भरते हैं, जबकि सच्चाई इसके उलट है। उन्होंने दावा किया,

“देश की आजादी के बाद पहली बार एनडीए सरकार में 51 मुस्लिम युवा आईएएस बने हैं। अगर बीजेपी मुस्लिमों की दुश्मन होती तो ऐसा कैसे होता?”

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

यह पहली बार नहीं है जब ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर मुस्लिमों का राजनीतिक शोषण करने का आरोप लगाया हो। वे पहले भी कई मौकों पर अखिलेश यादव को मुस्लिमों के मुद्दों पर चुप रहने और सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करने के लिए घेर चुके हैं।

The post ओम प्रकाश राजभर का मुस्लिमों पर विवादित बयान: “सपा के गुलाम हैं मुसलमान” appeared first on Newj9.