कुलदीप सिंह सेंगर Archives - Newj9

कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर लगी रोक
उन्नाव रेप केस में आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उसकी सजा सस्पेंड किए जाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसका मतलब साफ है कि कुलदीप सेंगर फिलहाल जेल में ही रहेगा।

हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में रेप मामले में सेंगर की सजा निलंबित की थी, लेकिन वह जेल से बाहर नहीं आ पाया था, क्योंकि वह रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पहले से काट रहा है।

CBI ने हाईकोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट के आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर स्टे लगा दिया।

यह फैसला कुलदीप सेंगर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत की बेंच का अहम आदेश

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले में कई गंभीर सवाल हैं, जिन पर विस्तार से बाद में विचार किया जाएगा, लेकिन फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाना जरूरी है।

CJI ने कहा,

“आम तौर पर जब कोई व्यक्ति जेल से बाहर आ चुका होता है, तो अदालत उसकी स्वतंत्रता नहीं छीनती, लेकिन यहां स्थिति अलग है क्योंकि आरोपी एक अन्य मामले में पहले से जेल में बंद है।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह सवाल अभी खुला है कि अपराध के समय विधायक रहा सेंगर लोक सेवक था या नहीं, इस पर बाद में विचार किया जाएगा।

CBI की ओर से तुषार मेहता की कड़ी दलील

CBI की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कई अहम पहलुओं पर गौर नहीं किया। उन्होंने बताया कि यह मामला नाबालिग पीड़िता से जुड़ा हुआ है।

एसजी ने कहा कि अपराध के समय पीड़िता की उम्र महज 15 साल 10 महीने थी और यह स्पष्ट रूप से POCSO एक्ट के तहत गंभीर अपराध है। इसके बावजूद हाईकोर्ट ने IPC की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की गंभीरता को नजरअंदाज किया।

उन्होंने बताया कि अगर अपराध किसी प्रभुत्वशाली स्थिति वाले व्यक्ति द्वारा किया गया हो, तो कानून के तहत न्यूनतम सजा 20 साल या आजीवन कारावास तक हो सकती है।

‘लोक सेवक नहीं था’ वाली दलील पर सवाल

CBI ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट ने यह मानकर गलती की कि सेंगर अपराध के समय लोक सेवक नहीं था। एसजी ने स्पष्ट किया कि यह मामला भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि नाबालिग से रेप का है, इसलिए लोक सेवक की परिभाषा को अलग तरीके से देखा जाना चाहिए।

हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को सजा की थी सस्पेंड

दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को कुलदीप सिंह सेंगर की सजा यह कहते हुए सस्पेंड कर दी थी कि वह पहले ही 7 साल 5 महीने जेल में बिता चुका है। सेंगर ने दिसंबर 2019 में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

The post कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर लगी रोक appeared first on Newj9.

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में मेंशन
दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत दी थी, जिसे लेकर लगातार विरोध जारी है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की। पीड़िता की मां ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला गहरा दुखदायी है और वह सुप्रीम कोर्ट में न्याय की मांग करेंगी।

सुप्रीम कोर्ट में मेंशन

सेंगर की जेल की सजा निलंबन के आदेश को चुनौती देने वाली तीसरी पक्ष की याचिका शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मेंशन की जाएगी।

यह मेंशन सीजेआई सूर्यकांत की बेंच के समक्ष होगी।

याचिका में हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।

इसके बाद तय होगा कि सेंगर जेल में रहेंगे या बाहर आएंगे।

हाईकोर्ट फैसले का विरोध

दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर 5 पर जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा:“पूरे भारत की महिलाएं इस बात से दुखी हैं कि एक रेपिस्ट की सज़ा पलट दी गई है। यह वहीं कोर्ट है जहां न्याय होना चाहिए था।”

याचिका में मुख्य तर्क

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के निर्णय और अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को पर्याप्त रूप से नहीं परखा।

ट्रायल कोर्ट ने पहले कहा था कि सेंगर को पूरा जीवन जेल में रहना होगा।

हाईकोर्ट ने सजा निलंबन देते समय कानून और तथ्यों में गंभीर त्रुटि की।

याचिका में सेंगर के गंभीर आपराधिक अतीत और दुष्कर्म अपराधों को ध्यान में नहीं रखने का आरोप है।

आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति और हत्या की योजना

याचिका में कहा गया है कि सेंगर ने पीड़िता के पिता को न्यायिक हिरासत में होने के दौरान परिवार को डराने और न्याय प्रक्रिया को बाधित करने के लिए हत्या की योजना बनाई और अंजाम दिया। साक्ष्यों में यह स्पष्ट है कि सेंगर ने क्रूरता, शक्ति और वित्तीय प्रभाव का इस्तेमाल किया और कानून को चुनौती दी।

The post उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में मेंशन appeared first on Newj9.