जेपी नड्डा Archives - Newj9

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाया माहौल: जेपी नड्डा को माफी मांगनी पड़ी
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में जारी बहस के दौरान सोमवार को राज्यसभा में तीखी तकरार देखने को मिली। बहस के बीच उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया जब भाजपा सांसद जेपी नड्डा को अपने बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निशाने पर लेते हुए विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसे लेकर कांग्रेस सांसदों ने जोरदार विरोध जताया।

नड्डा की टिप्पणी और विरोध

जेपी नड्डा ने कहा,

“मैं खरगे जी की पीड़ा समझ सकता हूं, 11 साल से विपक्ष में बैठने के कारण इनका मेंटल बैलेंस बिगड़ गया है।”

उनके इतना कहते ही कांग्रेस सांसद तिलमिला उठे और राज्यसभा में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस नेताओं ने इस बयान को आपत्तिजनक बताया और तत्काल माफी की मांग की।

बाद में स्थिति को संभालते हुए जेपी नड्डा ने अपने शब्द वापस लिए और कहा:

“मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। मानसिक असंतुलन नहीं, बल्कि मैं कहना चाहता था कि खरगे जी ने भावावेश में जो शब्द कहे, वो उनके व्यक्तित्व और उनकी पार्टी के स्तर के नहीं थे।”

मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला

इससे पहले राज्यसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा:

“22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विशेष सत्र की मांग की, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। प्रधानमंत्री में सुनने की क्षमता नहीं है तो वह इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं हैं।”

खरगे ने आगे कहा:

“एक दिन आएगा जब आपका अहंकार टूटेगा। प्रधानमंत्री मोदी को लोगों से गले मिलने की फुर्सत है, लेकिन विपक्ष को जवाब देने का वक्त नहीं है।”

नेहरू का उदाहरण देते हुए सरकार पर निशाना

खरगे ने साल 1962 के भारत-चीन युद्ध का जिक्र करते हुए जवाहरलाल नेहरू की मिसाल दी। उन्होंने कहा:

“जब युद्ध चल रहा था, तब नेहरू जी ने विपक्ष की मांग पर संसद का विशेष सत्र बुलाया। उन्होंने कहा था कि जनता से कुछ नहीं छिपाया जाना चाहिए। यही था हमारा लोकतंत्र।”

उन्होंने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “अब न तो विशेष सत्र बुलाए जाते हैं और न ही सच्चाई सामने लाई जाती है। यहां तक कि सर्वदलीय बैठक के वक्त भी प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हैं।”

The post ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाया माहौल: जेपी नड्डा को माफी मांगनी पड़ी appeared first on Newj9.

ICMR का खुलासा: युवाओं की अचानक मौत के पीछे वैक्सीन नहीं, जेपी नड्डा ने संसद में दी जानकारी
नई दिल्ली | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि कोविड-19 वैक्सीन का युवाओं की अचानक मौत से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने यह बयान शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसदों अरविंद गणपत सावंत और संजय उत्तमराव देशमुख द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में दिया। सवाल में पूछा गया था कि क्या पिछले पांच वर्षों में हृदयाघात (हार्ट अटैक) के मामलों में वृद्धि हुई है और इसके पीछे क्या कारण हैं?

जेपी नड्डा ने दो महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने इस विषय पर स्टडी कराई है।

क्या कहती है ICMR की स्टडी?
ICMR के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी (NIE) द्वारा 18-45 वर्ष के आयु वर्ग में की गई मल्टीसेंटर केस-कंट्रोल स्टडी के मुताबिक, कोविड वैक्सीनेशन से मौत का खतरा नहीं बढ़ा, बल्कि दोनों डोज लेने वालों में मृत्यु की आशंका काफी कम पाई गई।

स्टडी में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 अस्पतालों से 729 अचानक मौत के मामलों और 2916 कंट्रोल (स्वस्थ व्यक्ति) को शामिल किया गया। जिन लोगों ने हाल ही में शराब, नशीले पदार्थ का सेवन किया, तीव्र शारीरिक गतिविधि की या जिनके परिवार में अचानक मौत का इतिहास था, उनमें जोखिम अधिक था।

दूसरा अध्ययन क्या कहता है?
AIIMS और ICMR द्वारा एक और स्टडी चल रही है, जिसका नाम है — Establishing the cause in sudden unexplained deaths in young. इसका उद्देश्य युवाओं में अचानक मौत के पीछे के आम कारणों का पता लगाना है।

इस स्टडी के शुरुआती निष्कर्षों में सामने आया कि हार्ट अटैक (Myocardial Infarction) अभी भी युवाओं में मौत का प्रमुख कारण बना हुआ है। कोविड से पहले और बाद की तुलना में मृत्यु के कारणों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।

नड्डा का निष्कर्ष
जेपी नड्डा ने संसद में यह भी कहा कि युवाओं की अचानक मौतों के पीछे कोविड वैक्सीनेशन नहीं बल्कि असंतुलित जीवनशैली, पहले से मौजूद बीमारियां और जोखिम भरे व्यवहार ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि सरकार इस विषय में जनजागरूकता बढ़ाने पर भी काम कर रही है।

The post ICMR का खुलासा: युवाओं की अचानक मौत के पीछे वैक्सीन नहीं, जेपी नड्डा ने संसद में दी जानकारी appeared first on Newj9.