ठंड Archives - Newj9

दिल्ली में ठंड का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली: कोहरे और प्रदूषण की मार झेल रही राजधानी दिल्ली को अब कड़ाके की ठंड ने भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। शनिवार, 20 दिसंबर की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे बर्फीली हवाएं, घना कोहरा और गिरता तापमान लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 और 22 दिसंबर के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं प्रदूषण की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 410 के करीब दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक स्तर माना जाता है।

सर्द हवाओं से दिन में भी बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली-NCR में ठंड अब केवल रात तक सीमित नहीं रही, बल्कि दिन के समय भी इसका असर साफ महसूस किया जा रहा है। बीते 3–4 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले जहां तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, अब वह घटकर 21 डिग्री पर आ गया है।

दिन में धूप कमजोर पड़ती जा रही है और बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे ठंड और बढ़ रही है। हवाओं की रफ्तार भी मौसम को और सर्द बना रही है। बीते 24 घंटों में हवा की गति करीब 11 किमी प्रति घंटा रही, जो आगे भी लगभग 10 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।

प्रदूषण ने बढ़ाई सांस की परेशानी

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कई इलाकों में AQI बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है।

दिल्ली AQI: 580

शाहदरा AQI: 784

दरियागंज AQI: 736

शास्त्री नगर AQI: 643

पूरे दिल्ली-NCR में AQI 700 से 800 के बीच बना हुआ है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। बीते 24 घंटों में कई इलाकों में दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जो घने कोहरे और प्रदूषण के संयुक्त प्रभाव को दर्शाता है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

अभी कुछ दिन नहीं मिलेगी राहत

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम से राहत की उम्मीद कम है। IMD के मुताबिक, पहाड़ों पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है, जिसके चलते 20 से 22 दिसंबर के बीच अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में बादलों और कोहरे के रूप में दिखाई देगा।

The post दिल्ली में ठंड का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Newj9.