तेज प्रताप यादव Archives - Newj9

तेज प्रताप यादव ने बहन रोहिणी के अपमान पर जताया गुस्सा, कहा “यह असहनीय है”
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर लगाए गए आरोपों के बाद, अब तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

तेज प्रताप ने कहा—बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं

तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारी रोहिणी दीदी के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, उसने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो कुछ हुआ, मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है। हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। जयचंदों को इस दुर्व्यवहार का परिणाम ज़रूर चुकाना पड़ेगा।”

राजनीतिक पृष्ठभूमि और परिवार का रुख

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह निर्णय उन्हें संजय यादव और रमीज़ के कहने पर लेना पड़ा, जो तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

इस मामले में अब तक लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि यह पारिवारिक मामला है और इस पर परिवार के लोग ही जवाब देंगे।

The post तेज प्रताप यादव ने बहन रोहिणी के अपमान पर जताया गुस्सा, कहा “यह असहनीय है” appeared first on Newj9.

बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, 8 अक्टूबर को जारी होगी उम्मीदवारों की सूची
पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति में नया धमाका कर दिया है। तेज प्रताप ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवारों की सूची 8 अक्टूबर को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

“सिर्फ सत्ता नहीं, राज्य को नई दिशा देना है”: तेज प्रताप यादव

एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा,“हमारी पार्टी केवल सत्ता हासिल करने के लिए मैदान में नहीं उतरेगी, बल्कि राज्य को नई दिशा देने का संकल्प लेकर चुनाव लड़ेगी।”

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी का संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और लोग “नई राजनीति” की उम्मीद के साथ उनके साथ जुड़ रहे हैं।

RJD से निष्कासित होने के बाद बनाई नई पार्टी

तेज प्रताप यादव को पारिवारिक विवादों के बाद आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कई छोटे दलों के साथ मिलकर जनशक्ति जनता दल की स्थापना की थी। तब से तेज प्रताप यादव लगातार बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं और लालू परिवार से अलग अपनी राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

महुआ सीट से लड़ने का संकेत

पिछले विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि वे महुआ सीट से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। हाल ही में वे कई बार महुआ के दौरे पर भी जा चुके हैं।

RJD पर लगातार हमलावर तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने हाल के महीनों में कई बार आरजेडी पर तेज हमले किए हैं। उन्होंने यह तक कहा था कि “आरजेडी में जयचंद है, जिसे पहचानने की जरूरत है।” हालांकि उन्होंने कभी खुलासा नहीं किया कि वे किसके बारे में बात कर रहे हैं।

अब निगाहें 8 अक्टूबर पर

तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद अब सबकी निगाहें 8 अक्टूबर पर टिक गई हैं — जब यह साफ होगा कि वे आरजेडी में सेंध लगाएंगे या नई राजनीतिक टीम को मैदान में उतारेंगे।

The post बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, 8 अक्टूबर को जारी होगी उम्मीदवारों की सूची appeared first on Newj9.

तेज प्रताप यादव का दर्द छलका: कहा- “मेरे निजी जीवन में कोई न कूदे”, तेजस्वी को दिया आशीर्वाद
पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्हें पार्टी, संगठन और परिवार से निकाल दिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि लोग उनके निजी जीवन में दखल न दें, और जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वो गलत कर रहे हैं।

तेज प्रताप ने बताया कि उनके साथ अन्याय हुआ है, लेकिन वे किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को आशीर्वाद भी दिया और कहा कि तेजस्वी आगे बढ़ें, बिहार के मुख्यमंत्री बनें।

नई पार्टी नहीं बनाएंगे

जब तेज प्रताप से पूछा गया कि क्या वो नई पार्टी बनाएंगे, तो उन्होंने कहा- “नहीं, मैं जनता के बीच जाऊंगा। जनता ने मुझे चुना है।”

खुद को बताया असुरक्षित

तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की है।

चुनाव लड़ने के संकेत

तेज प्रताप ने कहा कि वे आगे चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने यह नहीं बताया कि किस पार्टी से लड़ेंगे, लेकिन कहा कि खुलकर चुनाव लड़ेंगे।

The post तेज प्रताप यादव का दर्द छलका: कहा- “मेरे निजी जीवन में कोई न कूदे”, तेजस्वी को दिया आशीर्वाद appeared first on Newj9.