तेलंगाना Archives - Newj9

तेलंगाना: चेवेल्ला मंडल में बस-ट्रक भिड़ंत, मृतकों की संख्या 20 पहुंची
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में सोमवार को एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस हादसे में टिपर चालक की भी मौत हुई, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना मीर्जागुड़ा के पास हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर तब हुई, जब तांडूर डिपो की एक आरटीसी बस सीधे गिट्टी से लदे टिपर ट्रक से टकरा गई। इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि ट्रक पर लदी गिट्टी बस के अंदर चली गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए। हादसे के समय बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाकर चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जाए और सभी घायल व्यक्तियों को तत्काल हैदराबाद के अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लगातार स्थिति से अवगत रहने और घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लेने के भी आदेश दिए हैं। रंगारेड्डी जिले के कलेक्टर को बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत और प्रभावी सहायता मिल सके।

The post तेलंगाना: चेवेल्ला मंडल में बस-ट्रक भिड़ंत, मृतकों की संख्या 20 पहुंची appeared first on Newj9.