दिल्ली ब्लास्ट Archives - Newj9

दिल्ली ब्लास्ट: यूपी से जुड़े कनेक्शन की जांच तेज, एनआईए अयोध्या जा सकती है
दिल्ली में हुए ब्लास्ट मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज़ अंसारी की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने यूपी से जुड़े कनेक्शन की पड़ताल तेज कर दी है। जल्द ही जांच टीम अयोध्या भी जा सकती है।

अयोध्या से डॉ. परवेज़ का कनेक्शन सामने आया

एनआईए को जांच के दौरान डॉ. परवेज़ के दस्तावेजों से पता चला कि वह अयोध्या से जुड़ा हुआ है। 2010 में उसने अयोध्या के एक अस्पताल में इंटर्नशिप की थी। इसके चलते एनआईए की टीम वहां जाकर भी पड़ताल करेगी ताकि जांच में कोई एंगल छूट न जाए।

जानकारी के अनुसार, डॉ. परवेज़ ने लखनऊ के अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज से 10वीं (1999) और 12वीं (2001) उत्तीर्ण की। इसके बाद CPMT के जरिए एमबीबीएस में चयन हुआ और 2004 में उसने ईरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में दाखिला लिया।

एटीएस ने डॉ. निसार से की पूछताछ

इस बीच, एटीएस ने लखनऊ के ईरा मेडिकल कॉलेज के डॉ. निसार से भी पूछताछ की। डॉ. निसार ने कानपुर के जीवीएसएम मेडिकल कॉलेज से डिग्री ली है, वहीं डॉ. परवेज़ अंसारी भी इसी कॉलेज से पढ़ा था। एटीएस 2013-14 में इस कॉलेज से पढ़ने वाले सभी डॉक्टरों से संपर्क कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में डॉ. निसार से डॉ. परवेज़ और उसके करीबी दोस्तों के बारे में सवाल किए गए। डॉ. परवेज़ अंसारी, फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन का सगा छोटा भाई है और दोनों के बीच अक्सर संपर्क होता था।

The post दिल्ली ब्लास्ट: यूपी से जुड़े कनेक्शन की जांच तेज, एनआईए अयोध्या जा सकती है appeared first on Newj9.

दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज आया सामने, चलती कार में हुआ धमाका — 12 की मौत, 25 घायल
नई दिल्ली, दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में वह भयावह पल कैद है जब चलती i20 कार अचानक धमाके के साथ आग के गोले में तब्दील हो जाती है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जांच एजेंसियों के लिए अहम सबूत बन गया है।

चलती गाड़ियों के बीच हुआ धमाका

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि लाल किले के पास सड़क पर सामान्य ट्रैफिक चल रहा था। उसी दौरान एक सफेद i20 कार पार्किंग से निकलकर सड़क पर आती है। कुछ ही सेकंड बाद कार में जोरदार धमाका होता है और आग की लपटें उठने लगती हैं।

धमाके की ताकत इतनी जबरदस्त थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों को भागते हुए और धुएं के गुबार में गाड़ियां जलती नजर आ रही हैं।

CCTV कंट्रोल रूम में कैद हुआ भयावह मंजर

यह फुटेज चांदनी चौक CCTV कंट्रोल रूम में रिकॉर्ड हुआ। वीडियो में लाल किले के पास का इलाका चार कैमरा एंगल्स में नजर आता है।शाम 6 बजकर 50 मिनट पर रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में ट्रैफिक सामान्य था, तभी अचानक एक तेज धमाके के साथ दृश्य धुएं में डूब जाता है।वीडियो में यह भी दिखता है कि हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।

10 नवंबर की शाम हुआ था ब्लास्ट

यह हादसा सोमवार, 10 नवंबर की शाम को हुआ था। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ था। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए।
धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई और पूरा इलाका धुएं से भर गया था।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज

इस मामले की जांच में अब NIA, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और IB सहित कई एजेंसियां जुटी हुई हैं। अब तक करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है और देशभर में छापेमारी की जा रही है।जांच एजेंसियों का मानना है कि कार धमाके में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल और जैश-ए-मोहम्मद नेटवर्क की भूमिका हो सकती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट में सामने आया कि धमाके से कई लोगों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं।कई लोग मौके पर ही मारे गए, जबकि गंभीर रूप से घायल मरीज अस्पताल में दम तोड़ बैठे।
अब तक 8 मृतकों की पहचान हो चुकी है और उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जबकि कुछ शवों की पहचान अभी भी बाकी है।

जांच एजेंसियां CCTV फुटेज का कर रही विश्लेषण

CCTV फुटेज को अब फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भेजा गया है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाके से कुछ सेकंड पहले कार में क्या हलचल हुई थी —क्या उसमें कोई सवार था, या रिमोट से ब्लास्ट किया गया था।

The post दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज आया सामने, चलती कार में हुआ धमाका — 12 की मौत, 25 घायल appeared first on Newj9.