नेशनल हेराल्ड Archives - Newj9

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया–राहुल गांधी को राहत, कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दाखिल चार्जशीट पर फिलहाल संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि ईडी अपनी जांच आगे जारी रख सकती है।

ईडी ने 9 अप्रैल को गांधी परिवार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित विशेष सांसद/विधायक अदालत ने सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।

इसी के साथ कोर्ट ने आरोपियों की एक अन्य याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज FIR की कॉपी सोनिया गांधी और राहुल गांधी को उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि FIR से जुड़ी आवश्यक जानकारी आरोपियों को दी जा सकती है।

बताया गया कि नवंबर 2025 में ईडी ने PMLA की धारा 66(2) के तहत दिल्ली पुलिस को जानकारी साझा की थी। इसके आधार पर दिल्ली पुलिस की EOW ने 3 अक्टूबर 2025 को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ नई FIR दर्ज की थी। इस FIR में IPC की धाराएं 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 403 और 120-B (आपराधिक साजिश) लगाई गई हैं।

क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?

नेशनल हेराल्ड केस देश के सबसे चर्चित राजनीतिक और कानूनी विवादों में से एक है। इसकी शुरुआत वर्ष 2012 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से हुई थी। मामला एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुड़ा है, जो नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करती थी। इस अखबार की स्थापना 1938 में जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

AJL पर भारी कर्ज होने के चलते कांग्रेस पार्टी ने उसे करीब 90.25 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त कर्ज दिया। बाद में यह कर्ज महज 50 लाख रुपये में यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (YIL) नाम की कंपनी को ट्रांसफर कर दिया गया। आरोप है कि इसके जरिए AJL की दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में मौजूद अरबों रुपये की संपत्तियां YIL के नियंत्रण में आ गईं।

ईडी का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया एक साजिश के तहत की गई, जिसमें धोखाधड़ी, विश्वासघात और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए सार्वजनिक संपत्तियों को निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। फिलहाल कोर्ट के इस फैसले को गांधी परिवार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जबकि मामले में जांच अभी जारी रहेगी।

The post नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया–राहुल गांधी को राहत, कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार appeared first on Newj9.

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल पर ईडी का आरोप, 2000 करोड़ की संपत्ति के गबन की साजिश!
नई दिल्ली – नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस.वी. राजू ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के अन्य निदेशकों ने जानबूझकर 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति का धोखाधड़ी से अधिग्रहण किया।

क्या है पूरा मामला?

एएसजी एसवी राजू के मुताबिक, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) ने कांग्रेस को एक पत्र लिखकर यह कहा था कि प्रकाशन बंद हो चुका है और उनके पास लोन चुकाने के लिए नियमित आय नहीं है। इसके बाद कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का लोन दिया, लेकिन इस पर न ब्याज लिया गया, न ही कोई गारंटी।

इसके बाद यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक नई कंपनी बनाई गई, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा जैसे कांग्रेस नेता प्रमुख पदों पर थे। इसी यंग इंडियन कंपनी ने AJL का अधिग्रहण कर लिया, जिसकी उस वक्त की संपत्ति 2000 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

ASG का बड़ा आरोप: ‘यह एक साजिश थी’

एएसजी राजू ने कोर्ट में दलील दी कि यह लेन-देन वास्तविक नहीं बल्कि एक आपराधिक साजिश थी, जिसे सार्वजनिक धन के निजी उपयोग के लिए रचा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 90 करोड़ रुपये का लोन मात्र 50 लाख रुपये में यंग इंडियन को बेच दिया गया, जो मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी की गंभीर मिसाल है।

ईडी का दावा है कि यंग इंडियन सिर्फ एक फर्जी कंपनी थी, जिसके जरिये कांग्रेस नेतृत्व ने इस पूरी योजना को अंजाम दिया। इसी आधार पर ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है।

कांग्रेस का जवाब: ‘नॉन-प्रॉफिट कंपनी है यंग इंडियन’

दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यंग इंडियन एक गैर-लाभकारी कंपनी है, जिसका उद्देश्य किसी प्रकार का व्यक्तिगत लाभ नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।

अब क्या होगा आगे?

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई 2025 तय की है, जब ईडी और बचाव पक्ष की ओर से और दलीलें पेश की जाएंगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह केस और अधिक राजनीतिक हलचल पैदा कर सकता है।

The post नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल पर ईडी का आरोप, 2000 करोड़ की संपत्ति के गबन की साजिश! appeared first on Newj9.