पश्चिम बंगाल Archives - Newj9

पश्चिम बंगाल: भवानीपुर विधानसभा में 45 हजार वोटर सूची से कटे, ममता बनर्जी ने घर-घर पुष्टि के दिए निर्देश
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 45,000 वोटरों के नाम कट गए हैं। इस मामले को लेकर ममता ने चिंता जताते हुए बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर ऐसे वोटरों की पुष्टि करें।

ड्राफ्ट सूची में बड़ी कटौती

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,06,295 वोटर थे। लेकिन ड्राफ्ट सूची में केवल 1,61,509 वोटर शामिल हैं, यानी 44,786 लोगों के नाम इसमें नहीं हैं।

खास बात यह है कि इलाके के बूथ नंबर 260, जहां ममता बनर्जी और उनके बेटे अभिषेक बनर्जी वोट डालते हैं, वहां पहले 270 वोटर थे, लेकिन अब ड्राफ्ट सूची में यह संख्या 127 रह गई है।

मुख्यमंत्री ने ली बैठक

मंगलवार को राज्य सचिवालय से लौटने के बाद ममता ने बीएलए के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल 77 नंबर वार्ड में सबसे ज्यादा नाम कटे हैं। ममता ने इस वार्ड पर विशेष ध्यान देने और जांच कर वास्तविक वोटरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

मृतक बताकर हटाए गए नाम

ममता बनर्जी ने बैठक में कहा कि उनके मतदान केंद्र में कुछ लोगों को मृत बताते हुए उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए ऐसे वोटरों के साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि “जीवित वोटरों को मृत कैसे बता कर नाम सूची से हटाया जा सकता है?“

‘मे आई हेल्प यू’ शिविर जारी

ममता बनर्जी ने वोटरों की मदद के लिए तृणमूल कांग्रेस के ‘मे आई हेल्प यू शिविर’ हर मोहल्ले में जारी रखने का निर्देश दिया।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “एक काउंसलर को मृतक बता दिया गया। यही है चुनाव आयोग, जिसने पूरी प्रक्रिया को मज़ाक बना दिया। क्या एक भी घुसपैठिया मिला?”

राज्य में कुल कटौती

गौरतलब है कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 58 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जिससे पूरे राज्य में मतदाता सूची को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

The post पश्चिम बंगाल: भवानीपुर विधानसभा में 45 हजार वोटर सूची से कटे, ममता बनर्जी ने घर-घर पुष्टि के दिए निर्देश appeared first on Newj9.

पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR): ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 58 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए
चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी। इस ड्राफ्ट लिस्ट में कुल 58,20,898 वोटरों के नाम हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं।

हटाए जाने वाले नामों का विवरण

24,16,852 वोटर – जिनकी मौत हो चुकी है।

19,88,076 वोटर – जो बंगाल छोड़ चुके हैं और अन्य राज्यों में रह रहे हैं।

12,20,038 वोटर – लापता, जिनकी स्थिति स्पष्ट नहीं।

1,38,328 वोटर – डुप्लीकेट।

57,604 वोटर – अन्य श्रेणी में।

क्षेत्रवार आंकड़े

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बूथ “मित्रा इंस्टीट्यूशन” से 127 नाम हटाने के लिए चिन्हित।

शुभेंदु अधिकारी के बूथ नंबर 79, नंदा नायक बोर स्कूल से 11 नाम हटाए गए।

सबसे ज्यादा नाम कोलकाता के चौरंगी और कोलकाता पोर्ट क्षेत्रों से हटाए गए।

मतदाताओं को चुनाव आयोग की अपील

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से कहा है कि वे अपनी स्थिति ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चेक करें। अगर किसी का नाम गलती से हटाया गया हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

SIR का उद्देश्य

विशेष गहन पुनरीक्षण का मकसद है:

वोटर लिस्ट का अपडेट करना।

नए वोटरों के नाम जोड़ना।

वोटर लिस्ट में मौजूद गलतियों को सुधारना।

इस प्रक्रिया के बाद पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट अधिक सटीक और विश्वसनीय बन जाएगी।

The post पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR): ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 58 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए appeared first on Newj9.

पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर, मतदाता सूची जारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत राज्य की मतदाता सूची का मसौदा (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) जारी कर दिया है। अब मतदाता घर बैठे आसानी से यह जांच कर सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ देश के चार अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी आज मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है।

वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध

निर्वाचन आयोग ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची उसकी आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा मतदाता ECINET मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना नाम जांच सकते हैं। ECINET ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

आपत्ति और सुधार का मिलेगा मौका

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मतदाताओं को नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी तरह के सुधार के लिए निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी जानकारी की जांच कर लें, ताकि अंतिम मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि न रहे। निर्वाचन आयोग का कहना है कि यह कदम आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने की दिशा में बेहद अहम है।

The post पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर, मतदाता सूची जारी appeared first on Newj9.

पश्चिम बंगाल को रेलवे की नई सौगात: पुरुलिया-हावड़ा के बीच नई मेमू ट्रेन शुरू
कोलकाता/ पश्चिम बंगाल में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ी पहल की है। पुरुलिया से हावड़ा के बीच चलने वाली नई मेमू (MEMU) ट्रेन सेवा की नियमित शुरुआत आज सोमवार, 30 जून 2025 से हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया था। यह ट्रेन ऐतिहासिक बांकुरा-दामोदर रेल लाइन की भावना को फिर से जीवित करने का प्रयास है।

क्या है खास इस नई मेमू ट्रेन में?

ट्रेन नंबर 68121/68122

रूट: हावड़ा – मैसग्राम – बांकुरा – पुरुलिया

दूरी: लगभग 283 किलोमीटर

किराया: सिर्फ ₹60 (खड़गपुर रूट की तुलना में ₹5 कम)

सप्ताह में 6 दिन सेवा

हावड़ा-पुरुलिया (68121): शुक्रवार को नहीं चलेगी

पुरुलिया-हावड़ा (68122): शनिवार को नहीं चलेगी

समय सारिणी (टाइमटेबल):

ट्रेन नंबर

प्रस्थान

स्थान

आगमन

स्थान

68121

शाम 4:15 बजे

हावड़ा

रात 11:55 बजे

पुरुलिया

68122

सुबह 4:00 बजे

पुरुलिया

सुबह 11:40 बजे

हावड़ा

कम दूरी, कम खर्च, ज्यादा सुविधा

रेलवे के मुताबिक इस नई मेमू ट्रेन से यात्रियों को खड़गपुर रूट के मुकाबले 41 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा:“यह सेवा न केवल पुरुलिया, बांकुरा और हावड़ा के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्रीय संपर्क को भी एक नई दिशा देती है।”

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विकास

रेल मंत्री ने इस मौके पर संतरागाछी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया जो अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। वैष्णव ने बताया कि रेलवे के 12 लाख कर्मचारी पूरी निष्ठा से देश की सेवा में लगे हैं और यह ट्रेन उसी दिशा में एक कदम है।

राजनीतिक दृष्टि से भी अहम कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि यह सेवा राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में रेलवे की लोकप्रियता को बढ़ाने वाला कदम साबित हो सकता है। हाल ही में सियालदाह-जलपाईगुड़ी हमसफर एक्सप्रेस के शुभारंभ के बाद यह दूसरी बड़ी सौगात है।

The post पश्चिम बंगाल को रेलवे की नई सौगात: पुरुलिया-हावड़ा के बीच नई मेमू ट्रेन शुरू appeared first on Newj9.