बलरामपुर Archives - Newj9

बलरामपुर में छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर, ATS की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को बलरामपुर के उतरौला कस्बे में स्थित छांगुर की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चला दिया गया। यह कार्रवाई तहसील प्रशासन द्वारा चिपकाए गए नोटिस के बाद की गई, जिसमें 7 दिनों के भीतर अवैध अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था।

सरकारी जमीन पर बनी थी कोठी

प्रशासन के मुताबिक, यह कोठी मधपुर गांव की गाटा संख्या 337/370 की 0.0060 हेक्टेयर ग्राम सभा भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी। नोटिस के अनुसार, जमीन पर बेदखली आदेश जारी हो चुका था और समयसीमा खत्म होते ही बुलडोजर से कोठी ध्वस्त कर दी गई।

ATS की बड़ी कार्रवाई: धर्मांतरण रैकेट का खुलासा

यूपी ATS ने छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को हाल ही में गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर आरोप है कि ये लोग गरीब और असहाय हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए मजबूर करते थे।
ATS के अनुसार, छांगुर ने धर्म के आधार पर लड़कियों की “कीमत” तय की थी।

ब्राह्मण और क्षत्रिय लड़कियों के लिए 15-16 लाख रुपये तक

दलित और पिछड़ी जातियों के लिए कम रेट

इसके लिए उसे विदेशों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग मिलने की बात भी सामने आई है।

मुंबई से लेकर बलरामपुर तक फैला नेटवर्क

ATS ने बताया कि छांगुर ने मुंबई के नवीन रोहरा और उनकी पत्नी नीतू को धर्मांतरण के लिए मजबूर किया और बाद में उन्हें बलरामपुर लाकर नसरीन और जमालुद्दीन बना दिया।
नवीन को पहले ही 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि छांगुर ने विदेशी फंडिंग के दम पर शोरूम, लग्जरी कोठी और गाड़ियां तक खरीदीं।

कोर्ट क्लर्क का कनेक्शन भी उजागर

जांच में यह भी सामने आया कि छांगुर का संपर्क उतरौला न्यायालय के एक क्लर्क राजेश उपाध्याय से भी था। पुणे में 16 करोड़ की जमीन खरीद के एग्रीमेंट में राजेश की पत्नी संगीता को हिस्सेदार बनाया गया। हालाँकि राजेश ने इससे इनकार किया है, लेकिन ATS ने उन्हें और उनकी पत्नी को आरोपी बनाया है।

प्रशासन सख्त, बुलडोजर की कार्रवाई जारी

बलरामपुर प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई ATS और उच्च स्तर के निर्देशों पर की गई है। कोतवाली प्रभारी अवधेश राज सिंह ने पुष्टि की कि आगे भी इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post बलरामपुर में छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर, ATS की कार्रवाई में बड़ा खुलासा appeared first on Newj9.