बीजेपी Archives - Newj9

“नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक रूप लेता जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि नोएडा में उग्र आंदोलन की वजह सरकार की “एकतरफा नीतियां” हैं, जो पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाती हैं, जबकि मजदूरों और वेतनभोगियों का शोषण होता है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में कम वेतन में परिवार चलाना बेहद मुश्किल है।

सेक्टर 59, 60 और 62 में बवाल

नोएडा के सेक्टर 59 और 60 में कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने दो कारों के शीशे तोड़ दिए और दो बाइकों में आग लगा दी। सेक्टर 62 में भी प्रदर्शन जारी है, जहां पुलिस और मजदूरों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।

हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस के साथ PAC और RAF की तैनाती की गई है। बिगड़ते माहौल के बीच कुछ श्रमिक अपने गांव लौटने लगे हैं, उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति में यहां रहना सुरक्षित नहीं है।

सीएम योगी के सख्त निर्देश

इधर, लखनऊ में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर श्रमिक को सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करने और 24 घंटे के भीतर श्रमिकों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

तनाव बरकरार

नोएडा के कई इलाकों में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और शांति बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

The post “नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला appeared first on Newj9.

महाराष्ट्र में मेयर पद को लेकर सियासी घमासान, अगले हफ्ते आरक्षण लॉटरी से तय होगी तस्वीर
मुंबई। महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के नतीजे आने के बाद मुंबई समेत राज्य की अन्य महानगरपालिकाओं में मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के नगर विकास विभाग (UD Department) द्वारा बीएमसी और अन्य नगरपालिकाओं के मेयर चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। यह लॉटरी अगले सप्ताह मंगलवार या बुधवार को होने की संभावना है।

इस लॉटरी के जरिए यह तय होगा कि संबंधित महानगरपालिका में मेयर किस वर्ग से चुना जाएगा—जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी या महिला। उदाहरण के तौर पर, यदि मुंबई मेयर पद के लिए जनरल कैटेगरी की लॉटरी निकलती है, तो उसी वर्ग के निर्वाचित पार्षद को मेयर बनाए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यही व्यवस्था राज्य की अन्य नगरपालिकाओं में भी लागू होगी।

महायुति में खींचतान, ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला चर्चा में
इस बीच खबर है कि शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता बीजेपी से ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मेयर पद देने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को शिंदे गुट के चुने गए 29 नगरसेवकों ने ताज होटल में इस मुद्दे पर बैठक भी की। हालांकि, अब तक किसी पार्टी ने इस पर खुलकर बयान नहीं दिया है।

मुंबई शिवसेना की प्रवक्ता साइना एनसी ने कहा, “मुंबई का महापौर महायुति का ही रहेगा। हमें उम्मीद है कि एक मराठी महिला को मुंबई का मेयर बनने का मौका मिलेगा। 25 साल बाद महायुति का मेयर बनेगा। मुंबई में अब दो ही ‘भाऊ’ हैं—देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे।”

बीजेपी की तैयारी, विपक्ष के सवाल
सूत्रों के अनुसार, मुंबई में 89 सीटें जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी मेयर पद अपने पास रखने की तैयारी में है। बीजेपी खेमे में इसको लेकर अंदरूनी मंथन तेज है और सभी की निगाहें अब आरक्षण लॉटरी पर टिकी हुई हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री और नेता भी मेयर पद पर दावा जता रहे हैं।

दूसरी ओर, विपक्ष ने आरक्षण लॉटरी में हो रही देरी पर सवाल उठाए हैं। शिवसेना (यूबीटी) की नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा, “पिछले दो कार्यकाल में बीएमसी में ओपन कैटेगरी महिला के लिए आरक्षण था। यह प्रक्रिया आमतौर पर चुनाव घोषित होने से पहले पूरी हो जाती है। नतीजे आने के बाद भी आरक्षण घोषित क्यों नहीं किया गया?”

बीएमसी की पूर्व मेयर विशाखा राउत ने भी कहा कि नगर विकास विभाग सामान्य तौर पर चुनाव से पहले ही आरक्षण घोषित करता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

आरक्षण लॉटरी के बाद साफ होगी स्थिति
राज्य में बीएमसी समेत अन्य नगरपालिकाओं में मेयर पद को लेकर सियासी तस्वीर आरक्षण लॉटरी के ऐलान के बाद ही साफ होगी। तब तक बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और विपक्ष—तीनों की रणनीति इसी एक फैसले पर टिकी रहेगी।

The post महाराष्ट्र में मेयर पद को लेकर सियासी घमासान, अगले हफ्ते आरक्षण लॉटरी से तय होगी तस्वीर appeared first on Newj9.

बिहार में उलटफेर: जन सुराज प्रत्याशी ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी को दिया समर्थन
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले मुंगेर विधानसभा सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह ने मंगलवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया और भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय को अपना समर्थन दे दिया। इस घटनाक्रम के बाद मुंगेर सीट पर चुनावी मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।

जन सुराज उम्मीदवार ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

जन सुराज की ओर से मुंगेर सीट से उम्मीदवार बनाए गए संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संजय सिंह के साथ उनके कई समर्थक भी मौजूद रहे।
संजय सिंह ने कहा —“मैंने जनता के हित और विकास के लिए बीजेपी का समर्थन करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा।”

इस कदम से जन सुराज को जहां बड़ा झटका लगा है, वहीं बीजेपी का स्थानीय संगठन इसे एक रणनीतिक सफलता मान रहा है।

मुंगेर सीट पर बदले समीकरण

मुंगेर विधानसभा सीट पर पहले चरण में यानी 6 नवंबर (कल) को मतदान होना है।अब जन सुराज उम्मीदवार के बीजेपी में शामिल होने के बाद इस सीट पर तीन प्रमुख दलों — भाजपा, राजद (RJD) और जदयू (JDU) — के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना बन गई है।राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि संजय सिंह के भाजपा में आने से जन सुराज के वोट बैंक का बड़ा हिस्सा बीजेपी के खाते में जा सकता है, जिससे मुकाबला एकतरफा भी हो सकता है।

बीजेपी प्रत्याशी कुमार प्रणय चर्चा में

बीजेपी ने मुंगेर से कुमार प्रणय को टिकट दिया है। वे इस बार अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं।
नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में कुमार प्रणय ने अपनी कुल संपत्ति लगभग ₹177 करोड़ बताई है, जिससे वे बिहार चुनाव 2025 के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शुमार हो गए हैं।
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कुमार प्रणय को मजबूत संगठन, वित्तीय संसाधनों और अब जन सुराज उम्मीदवार के समर्थन से सीट पर बढ़त मिल सकती है।

मुंगेर का चुनावी इतिहास

2020 विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी उम्मीदवार प्रणव कुमार यादव ने करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

2015 में यह सीट आरजेडी (RJD) के खाते में गई थी।
इस बार फिर से बीजेपी इस सीट को कायम रखने की कोशिश में जुटी है, जबकि राजद और जदयू इसे वापस जीतने की चुनौती के रूप में देख रहे हैं।

The post बिहार में उलटफेर: जन सुराज प्रत्याशी ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी को दिया समर्थन appeared first on Newj9.

किशनगंज विधानसभा सीट: बीजेपी की स्वीटी सिंह पांचवीं बार मैदान में, चुनौती कड़ी
बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ चुका है और राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच किशनगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का अब तक जीत का खाता नहीं खुला है। मुस्लिम बहुल इस जिले में 60 फीसदी से अधिक आबादी रहती है, और 1967 से अब तक मुस्लिम प्रत्याशी ही जीतते आए हैं।

किशनगंज जिले की चार विधानसभा सीटों में से 2020 में महागठबंधन ने तीन सीटें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को और एक कांग्रेस को दी थी। इस सीट पर कांग्रेस और एआईएमआईएम के अलग-अलग उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी लगातार हारती रही है।

बीजेपी ने पिछले चार चुनावों में स्वीटी सिंह को लगातार उम्मीदवार बनाया। 2010 में उन्होंने कांग्रेस के डॉक्टर मोहम्मद जावैद से महज 264 वोटों से हार का सामना किया। 2015 में अंतर 8,609 वोट और 2019 उपचुनाव में 10,204 वोट रहा। 2020 के चुनाव में भी स्वीटी केवल 1,381 मतों से जीत से चूक गईं।

स्वीटी सिंह 47 वर्ष की हैं, बीजेपी के पूर्व विधायक सिकंदर सिंह की पत्नी और पेशे से वकील हैं। वह पहले जिला परिषद सदस्य और अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके पति ने 1995 में ठाकुरगंज सीट जीतकर बीजेपी के लिए जिले में खाता खोला था।

2025 में किशनगंज सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। बीजेपी ने स्वीटी सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक इजहारूल हुसैन की जगह पूर्व विधायक कमहरूल होदा को उतारा है। AIMIM से शम्स आगाज और बागी उम्मीदवार इसहाक आलम भी चुनावी मैदान में हैं। कुल मिलाकर इस बार 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं और स्वीटी अकेली महिला उम्मीदवार हैं।

अब सवाल यह है कि पिछले चार बार कड़ी चुनौती झेलने के बाद स्वीटी सिंह 2025 में किशनगंज सीट से जीत दर्ज कर पाएंगी या नहीं। यदि वह जीतती हैं तो यह उनके लिए और बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण जीत साबित होगी।

The post किशनगंज विधानसभा सीट: बीजेपी की स्वीटी सिंह पांचवीं बार मैदान में, चुनौती कड़ी appeared first on Newj9.

यूपी चुनाव 2027: उम्मीदवारों के चयन पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या होगी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है. उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी जल्द ही आंतरिक सर्वेक्षण शुरू करने वाली है. इस पर यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बड़ा बयान दिया है.

लखनऊ में मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर कोई चर्चा फिलहाल नहीं हो रही है, लेकिन हमारी पार्टी की प्रक्रिया स्पष्ट है.
उन्होंने कहा,
“टिकट चयन और प्रत्याशी चयन की हमारी पार्टी में एक तय प्रक्रिया है. हम कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करते हैं, उसके आधार पर एक पैनल तैयार होता है, जिसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाता है. फिर केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम निर्णय लेती है.”

कैसा होगा उम्मीदवार चयन का फॉर्मूला?

भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि संगठनात्मक कामों पर भी जोर दिया जा रहा है और जनता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है.
सूत्रों के अनुसार, इस बार टिकट उन्हीं नेताओं को मिलेगा जो अपने क्षेत्र में एक्टिव और जनता के बीच लोकप्रिय होंगे.

इसके लिए बीजेपी एक आंतरिक सर्वेक्षण कराने जा रही है, जिसमें इन बिंदुओं पर मूल्यांकन होगा:
विधायक या नेता की जनता के बीच छवि
विकास कार्यों का आंकलन
जातीय समीकरण
विपक्ष की ताकत उस सीट पर

सूत्रों की मानें तो बीजेपी इसके लिए एक प्रोफेशनल एजेंसी की मदद ले रही है. यह एजेंसी गुप्त रूप से नेताओं की परफॉर्मेंस और जनता के रुझान का विश्लेषण कर रही है.

The post यूपी चुनाव 2027: उम्मीदवारों के चयन पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या होगी प्रक्रिया appeared first on Newj9.