बेबी रानी मौर्य Archives - Newj9

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जिले के 56 माइल स्टोन के पास एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन मंत्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को लखनऊ से आगरा लौट रही थीं। रास्ते में उनकी फॉर्च्यूनर कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बताया गया कि ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर मंत्री की गाड़ी से टकरा गया।

ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान

हादसे के दौरान मंत्री की कार के ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

लापरवाही पर जताई नाराजगी

हादसे के बाद मंत्री बेबी रानी मौर्य को दूसरी गाड़ी से लखनऊ भेजा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।सीओ के अनुसार, इस पूरे मामले में यूपीडा (UPEIDA) की लापरवाही भी सामने आई है।

The post सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य appeared first on Newj9.