भारत–यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास Archives - Newj9

भारत–यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन-II’ का सफल समापन, रक्षा सहयोग को मिली नई मजबूती
अबू धाबी: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन-II का अल-हमरा ट्रेनिंग सिटी में सफल समापन हो गया। समापन समारोह के साथ यह अभ्यास औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। यह सैन्य अभ्यास 18 से 30 दिसंबर 2025 तक यूएई की राजधानी अबू धाबी में आयोजित किया गया था।

डेजर्ट साइक्लोन-II भारत और यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण था। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, विश्वास और संयुक्त अभियान क्षमता को और मजबूत करना रहा। अभ्यास के दौरान विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में सैन्य अभियान और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों से जुड़ी तैयारियों पर जोर दिया गया।

क्लासरूम और मैदान, दोनों स्तर पर प्रशिक्षण

अभ्यास के दौरान सैनिकों को क्लासरूम और फील्ड, दोनों स्तरों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शहरी युद्ध की बुनियादी तकनीकें, इमारतों की तलाशी और सफाई, आईईडी से बचाव, घायल सैनिकों को सुरक्षित निकालना, प्राथमिक उपचार और मिशन प्लानिंग जैसे अभ्यास शामिल रहे।

तकनीकों और रणनीतियों का साझा अभ्यास

इसके अलावा हेलीकॉप्टर आधारित ऑपरेशन, एयर असॉल्ट और प्लाटून स्तर पर संयुक्त हमले का अभ्यास भी किया गया। दोनों सेनाओं ने कमरे में प्रवेश कर कार्रवाई करने और इमारतों को सुरक्षित करने से जुड़ी तकनीकों को साझा किया और उन्हें दोहराया, जिससे संचालन प्रक्रियाओं में समानता लाई जा सके।

अभ्यास का समापन संयुक्त आक्रामक और रक्षात्मक शहरी ऑपरेशन के साथ हुआ, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं ने मिलकर अपनी तैयारियों और समन्वय का प्रदर्शन किया।

भारतीय सेना के 45 जवान रहे शामिल

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना के 45 जवान, मुख्य रूप से मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट से शामिल हुए। वहीं यूएई थल सेना की 53 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री बटालियन ने भी इसमें भाग लिया।

डेजर्ट साइक्लोन-II अभ्यास से भारत और यूएई के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती मिली है। इससे दोनों सेनाओं की भविष्य में संयुक्त और बहुराष्ट्रीय अभियानों में साथ काम करने की क्षमता और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post भारत–यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन-II’ का सफल समापन, रक्षा सहयोग को मिली नई मजबूती appeared first on Newj9.