मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Archives - Newj9

गोरखपुर के रामगढ़ताल में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का समापन, सीएम योगी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश और उत्तर प्रदेश में पिछले वर्षों में खेलों का मजबूत इकोसिस्टम विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जहां प्रदेश में खेल सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब गांव स्तर तक खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर आधुनिक स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी योजनाओं ने देश में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और सरकारी नौकरी देकर सरकार खेलों को करियर के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

सीएम योगी ने रामगढ़ताल में रोइंग प्रतियोगिता के आयोजन को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब वाटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है, जहां रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की योजना है।

कार्यक्रम में देश के 20 राज्यों से आए करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने बालिका वर्ग में और आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी ने बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।

इस अवसर पर खेल मंत्री, जनप्रतिनिधि, खेल विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

The post गोरखपुर के रामगढ़ताल में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का समापन, सीएम योगी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह appeared first on Newj9.

यूपी में ‘गो-समृद्धि मॉडल’ का खाका तैयार, गोशालाएं बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई धुरी
उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को अब केवल परंपरा या सरकारी योजना तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और जैविक खेती से जोड़कर बड़े आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसके लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

इस योजना के तहत प्रदेश की सभी 75 जिलों की 7,500 से अधिक गोशालाओं में कृषि सखियों की तैनाती की जाएगी। इन गोशालाओं को आत्मनिर्भर इकाइयों के रूप में विकसित करने पर फोकस रहेगा, जहां रोजगार और आय के नए अवसर भी तैयार होंगे।

आजीविका मिशन की महिलाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

इस पूरी व्यवस्था में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं की भूमिका को केंद्रीय स्थान दिया गया है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा, जो आगे गांव-गांव में अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी।

सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं सिर्फ सहभागी ही नहीं, बल्कि इस पूरे मॉडल की नेतृत्वकर्ता बनें और गोशालाओं को आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाएं।

गोबर से बनेगी कमाई, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अनुसार, गोशालाओं से निकलने वाले गोबर का बड़े पैमाने पर उपयोग जैविक खाद बनाने में किया जाएगा। इसके लिए महिला समूहों के माध्यम से खाद उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

इससे न सिर्फ गो संरक्षण मजबूत होगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही किसानों को रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करनी होगी, जिससे खेती की लागत घटेगी और मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होगी।

गांवों की अर्थव्यवस्था बदलने की कोशिश

सरकार का दावा है कि यह ‘गो-समृद्धि अभियान’ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। जैविक खाद के बढ़ते उपयोग से किसानों की आय बढ़ने और स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित खाद्यान्न उत्पादन की संभावना भी मजबूत होगी।

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष के मुताबिक, यह मॉडल भविष्य में उत्तर प्रदेश को जैविक खेती और गो आधारित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला सकता है।

The post यूपी में ‘गो-समृद्धि मॉडल’ का खाका तैयार, गोशालाएं बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई धुरी appeared first on Newj9.

प्रयागराज माघ मेला विवाद में सीएम योगी की एंट्री, अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाए गंभीर आरोप
प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद और गहराता जा रहा है। मेला प्राधिकरण की ओर से एक और नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मेला क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाई जा सकती है। इसी बीच इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी एंट्री हो गई है।

बिना किसी का नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा संदेश देते हुए कहा कि एक योगी, संत या संन्यासी के लिए व्यक्तिगत संपत्ति जैसी कोई चीज नहीं होती।
सीएम योगी ने कहा,
“एक योगी, एक संत या संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता। उसकी व्यक्तिगत प्रॉपर्टी भी कुछ नहीं होती, धर्म ही उसकी असली प्रॉपर्टी होती है और राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान होता है।”

“बहुत से कालनेमि हैं, सतर्क रहना होगा”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा,
“अब कोई धर्म के खिलाफ आचरण करता है तो ऐसे बहुत से कालनेमि होंगे। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा।”

नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जवाब

इस बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मेला प्राधिकरण की ओर से भेजे गए दूसरे नोटिस का लिखित जवाब दे दिया है। अपने जवाब में उन्होंने कहा कि पालकी से चलना सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जो आदि शंकराचार्य के समय से भी लगभग 2500 वर्ष पुरानी परंपरा है। उन्होंने अधिकारियों पर शंकराचार्य की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया।

पुलिस पर गंभीर आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दावा किया कि उनके अनुयायियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पालकी को घसीटा और अपराधियों जैसा व्यवहार किया। साथ ही परेड कराकर सार्वजनिक रूप से उपहास उड़ाने का भी आरोप लगाया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पालकी को जानबूझकर खतरनाक स्थान की ओर ले जाया गया और नदी में गिराने की कोशिश की गई, जिसे उन्होंने हत्या के प्रयास के बराबर बताया।
उन्होंने कहा,
“यह हमारी धार्मिक भावना पर सीधा हमला है।”

“सरकार के पास बस बुलडोजर ही है”

मेले में शिविर हटाए जाने की चेतावनी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखा तंज कसते हुए कहा,
“इस सरकार के पास एक बुलडोजर ही तो है। चला दे हमारे शिविर पर। हम तो वैसे भी फुटपाथ पर बैठे हैं, वहीं से देख लेंगे।”

भूमि आवंटन रद्द करने और भविष्य में मेले में प्रवेश पर प्रतिबंध की चेतावनी को लेकर उन्होंने कहा कि अब यह देखा जाएगा कि प्रशासन किस हद तक जाता है। उन्होंने दावा किया कि नोटिस उन्हें चस्पा करने की बात कही जा रही है, लेकिन फिर भी उन्होंने उसका जवाब दे दिया है।

संतों के बयानों पर पलटवार

कुछ संतों की ओर से उनके खिलाफ दिए गए बयानों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा,
“वे सब सरकार और बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। उन्हें जैसा निर्देश मिलता है, वैसा ही बोलते हैं।”

माघ मेले में यह विवाद अब केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक और वैचारिक टकराव का रूप लेता नजर आ रहा है। अब सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम और सरकार की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

The post प्रयागराज माघ मेला विवाद में सीएम योगी की एंट्री, अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाए गंभीर आरोप appeared first on Newj9.

योगी के बयान से नाराज़ सपा का वॉकआउट, अखिलेश का X पर पलटवार
लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी भारी हंगामे के बीच बीता। एक ओर योगी सरकार ने सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक लगातार कफ सिरप मामले को लेकर सरकार को घेरते रहे।

कफ सिरप मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जवाब के दौरान दिया गया एक बयान इतना विवादास्पद साबित हुआ कि सपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तीखा पलटवार किया।

योगी के ‘दो नमूने’ वाले बयान से भड़की सपा

सदन में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली और यूपी के नेताओं की तुलना करते हुए कहा,

“देश में दो ‘नमूने’ हैं, जिनमें से एक यहां बैठते हैं।”

इस टिप्पणी को सपा ने सीधे तौर पर अपने नेताओं पर तंज माना। बयान के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी के विधायक नाराज़ हो गए और सदन से वॉकआउट कर दिया।

अखिलेश यादव का X पर पलटवार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर लिखा,

“आत्म-स्वीकृति! किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी।
संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लांघें।
भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं।
कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा।”

अखिलेश का तंज किस ओर?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने इस पोस्ट के जरिए

केंद्र और यूपी सरकार के रिश्तों

और बीजेपी के अंदरूनी मतभेदों

पर तंज कसा है।
“भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं” जैसे शब्दों से अखिलेश यह संकेत देने की कोशिश कर रहे हैं कि बीजेपी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है।

वहीं “कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा” जैसी पंक्ति को सीएम योगी पर उनके पुराने कटाक्ष—“मठ में जाना होगा”—से जोड़कर देखा जा रहा है।

The post योगी के बयान से नाराज़ सपा का वॉकआउट, अखिलेश का X पर पलटवार appeared first on Newj9.

मुजफ्फरनगर में सड़क किनारे झुग्गियों का विशेष टॉर्च ऑपरेशन, सत्यापन अभियान जारी
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के तहत अवैध रूप से बसे बाहरी लोगों और संदिग्ध प्रवासियों की पहचान और सत्यापन अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में पश्चिम यूपी के मुजफ्फरनगर में सोमवार रात को पुलिस ने सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों के बीच विशेष टॉर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस टीम ने रात के समय इन अस्थायी बस्तियों का दौरा कर आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिले में कोई भी व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के न रह रहा हो।

मुजफ्फरनगर पुलिस पिछले एक महीने से जिले में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चला रही है। इस दौरान घर-घर जाकर किरायेदारों और बाहरी राज्यों से आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। अब अभियान का दायरा बढ़ाकर सड़क किनारे रहने वाले प्रवासी परिवारों तक कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला
इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने कहा, “यह कार्रवाई मुख्यमंत्री और सहारनपुर डीआईजी के आदेशों के तहत की जा रही है। हमारा लक्ष्य बाहरी राज्यों से आए लोग, किरायेदार और संदिग्ध प्रवासी हैं। जिनका यहां रहने का वैध दस्तावेज नहीं है या जो किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल हैं, उन पर निगरानी रखी जा रही है। सोमवार रात किए गए सत्यापन में अधिकांश लोग दिल्ली और राजस्थान से अस्थायी रूप से आकर बस रहे थे और फेरी लगाना, रिक्शा चलाना जैसे काम कर रहे थे। फिलहाल कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन अभियान लगातार जारी रहेगा।”

सत्यापन अभियान से प्रशासन का मकसद सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना है और यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

The post मुजफ्फरनगर में सड़क किनारे झुग्गियों का विशेष टॉर्च ऑपरेशन, सत्यापन अभियान जारी appeared first on Newj9.