मोहन भागवत Archives - Newj9

भारत का विकास दुनिया को दिशा देगा, विज्ञान और धर्म में कोई टकराव नहीं: मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत का आगे बढ़ना तय है, लेकिन यह विकास केवल भौतिक नहीं बल्कि मानव कल्याण और सुख पर आधारित होना चाहिए। आंध्र प्रदेश में आयोजित भारतीय विज्ञान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को विश्व को कुछ नया और सार्थक देना है।

मोहन भागवत ने कहा कि आज जिन देशों को हम विकसित मानते हैं, वहां भौतिक प्रगति के साथ-साथ विनाश भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा,
“सारा विकास सुख के लिए होता है। मनुष्य ही नहीं, सृष्टि में हर कोई सुख चाहता है। अगर विकास सुख नहीं दे पा रहा है, तो कहीं न कहीं चूक हुई है।”

विज्ञान जिज्ञासा है, सत्य की खोज का माध्यम

आरएसएस प्रमुख ने विज्ञान को लेकर कहा कि मनुष्य स्वभाव से जिज्ञासु है। हम यह जानना चाहते हैं कि सूर्य कितनी दूरी पर है, भले ही इस जानकारी से प्रत्यक्ष लाभ न हो, लेकिन सत्य को जानने की प्रवृत्ति ही विज्ञान का आधार है। यही जिज्ञासा मानव सभ्यता को आगे बढ़ाती है।

धर्म कोई मजहब नहीं, सृष्टि संचालन का नियम है

मोहन भागवत ने धर्म और विज्ञान के संबंधों पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि
“धर्म को अक्सर मजहब समझ लिया जाता है, जबकि वास्तव में धर्म सृष्टि के संचालन का विज्ञान है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म ऐसे नियमों का समूह है, जिनके अनुसार पूरी सृष्टि चलती है। कोई इसे माने या न माने, लेकिन इन नियमों से बाहर जाकर कोई भी कार्य संभव नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि धर्म में असंतुलन ही विनाश का कारण बनता है, चाहे वह व्यक्ति के स्तर पर हो या समाज और राष्ट्र के स्तर पर।

विज्ञान और अध्यात्म का लक्ष्य एक ही है

संघ प्रमुख ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से विज्ञान ने यह मानकर धर्म से दूरी बना ली कि धार्मिक अवधारणाओं का वैज्ञानिक शोध में कोई स्थान नहीं है, लेकिन यह सोच अधूरी है।
उन्होंने कहा,
“विज्ञान और अध्यात्म के बीच वास्तविक अंतर केवल उनकी कार्यप्रणाली का है। दोनों का उद्देश्य एक ही है—सत्य की खोज।”

मोहन भागवत ने जोर देकर कहा कि विज्ञान और धर्म या अध्यात्म के बीच कोई टकराव नहीं, बल्कि दोनों अलग-अलग रास्तों से एक ही मंजिल तक पहुंचने का प्रयास करते हैं।

The post भारत का विकास दुनिया को दिशा देगा, विज्ञान और धर्म में कोई टकराव नहीं: मोहन भागवत appeared first on Newj9.

स्वास्थ्य और शिक्षा आम आदमी की पहुंच से बाहर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य और शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ज़रूरत बन गए हैं, लेकिन दुर्भाग्य से ये आम आदमी की आर्थिक पहुंच से दूर हो गए हैं।

भागवत ने कहा, “हम देखते हैं कि आदमी अपना घर बेच देगा, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देगा। अपना घर बेच देगा, लेकिन अच्छी चिकित्सा का इंतज़ाम करेगा। सबसे अधिक आवश्यकता सबको स्वास्थ्य और शिक्षा की होती है, लेकिन ये आज सामान्य व्यक्ति की पहुंच से बाहर हैं।”

उन्होंने सुलभ और सहज चिकित्सा व्यवस्था पर ज़ोर देते हुए कहा कि व्यापारीकरण के कारण केंद्रीकरण हो गया है, जिसकी वजह से बेहतर इलाज के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है।

भागवत ने उदाहरण देते हुए कहा कि कैंसर के इलाज के लिए भारत में केवल आठ-दस शहर ही प्रमुख केंद्र हैं। वहां जाने में इलाज के साथ-साथ यात्रा और रहने का ख़र्च भी परिवार पर भारी पड़ता है, जिससे कई परेशानियां एक साथ खड़ी हो जाती हैं।

The post स्वास्थ्य और शिक्षा आम आदमी की पहुंच से बाहर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत appeared first on Newj9.

मोहन भागवत ने मनाया रक्षाबंधन, तिब्बती बहनों से बंधवाया राखी
नई दिल्ली / देशभर में भाई-बहन के स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को आत्मीयता के साथ मनाया।

मोहन भागवत ने मनाया रक्षाबंधन, तिब्बती बहनों से बंधवाया राखी

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रक्षाबंधन के अवसर पर भारत-तिब्बत सहयोग मंच और क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ की बहनों से राखी बंधवाई।
इस दौरान करीब 30 से अधिक महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के इस पवित्र बंधन का उत्सव मनाया।

संघ के सूत्रों के अनुसार, यह परंपरा पिछले कई वर्षों से निभाई जा रही है, जहां भारत-तिब्बत सहयोग आंदोलन की महिलाएं संघ प्रमुख को राखी बांधती हैं।

राखी बंधवाने के बाद मोहन भागवत ने बहनों को मिठाई भेंट कर आशीर्वाद दिया और आपसी भाईचारे और संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

“सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।”

उन्होंने इस पर्व को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का प्रतीक बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से आग्रह किया कि:

“हम इस अवसर पर एक समृद्ध, सुरक्षित और समावेशी भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां प्रत्येक महिला सुरक्षित महसूस करे।”

रक्षाबंधन का महत्व

रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार, स्नेह और सुरक्षा के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं।

इस पर्व का धार्मिक, सामाजिक और पौराणिक महत्व भी है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा को दर्शाता है।

रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता, नारी सम्मान, और पारिवारिक मूल्यों को जीवंत करने का माध्यम है। देशभर के लोगों ने आज इसे उल्लास से मनाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय संस्कृति में रिश्तों की डोर बेहद मजबूत और पवित्र होती है।

The post मोहन भागवत ने मनाया रक्षाबंधन, तिब्बती बहनों से बंधवाया राखी appeared first on Newj9.

मोहन भागवत-उमर इलियासी की ऐतिहासिक बैठक: 3.5 घंटे तक चला संवाद
राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत और अखिल भारतीय इमाम संगठन (AIIO) के मुख्य इमाम उमर अहमद इलियासी की मौजूदगी में धार्मिक नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक के बाद इलियासी ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है .अखिल भारतीय इमाम संगठन और राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ का साझा प्रयास से संवाद किया गया.

उन्होंने कहा, ”पिछली बार भी हमने मोहन भागवत को इमाम हाउस आने के लिए निमंत्रण दिया था और वो हमारे साथ मदरसा भी गए थे. उसी कड़ी में आज ये संवाद हुआ है. देशभर के बड़े इमाम, मुफ्ती, मदरसों के चीफ समेत 60 लोगों ने इस 3.5 घंटे चली बैठक में हिस्सा लिया है. लंबा संवाद होने के बाद तय हुआ हम इस तरह के संवाद और करेंगे.”

संवाद जरूरी-उमर अहमद इलियासी

उमर अहमद इलियासी ने कहा, ”संवाद हर समस्या का हल है! संवाद होते रहना चाहिए! संवाद से गलतफहमी दूर होती है! संवाद से नफ़रत ख़त्म होती है! संवाद से मोहब्बतें बढ़ती हैं! हमारी जातियां, पूजा पद्धति अलग हैं, लेकिन सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है, राष्ट्र सर्वोपरि है.”

सूत्रों ने बताया कि बैठक में वक़्फ़ बोर्ड, लिंचिंग, मदरसों की स्थिति, पहलगाम और SIR जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई

गलतफहमियां दोनों तरह हैं- उमर अहमद इलियासी

उन्होंने कहा, ”गलतफहमियां दोनों तरह हैं, उस तरफ और इस तरफ की गलतफहमी है, जिसे दूर किया जाएगा, क्योंकि भारत को विश्व गुरु बनाना है.”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर इलियासी ने कहा कि संवाद हर समस्या का समाधान है, जहां समस्या है, वहां संवाद है. संवाद की जरूरत है. सीएम ने कहा है कि मौजूदा वृद्धि दर जारी रही तो 2041 तक असम में मुस्लिम जनसंख्या लगभग हिंदुओं के समान हो जाएगी.

बैठक में कौन हुए शामिल?

डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी के नेतृत्व में लगभग 60 मुस्लिम प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबाले, कृष्ण गोपाल, रामलाल और इंद्रेश कुमार मौजूद रहे. मुस्लिम पक्ष से ऑल इंडिया उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष मुफ्ती सैयद, शाही इमाम लखनऊ सैय्यद शाह फ़ज़लुल मलन रहमानी, ज़ुबैर गोपलानी शामिल हुए.

The post मोहन भागवत-उमर इलियासी की ऐतिहासिक बैठक: 3.5 घंटे तक चला संवाद appeared first on Newj9.

बीएमएस के 70 वर्ष: मजदूरों का दुःख समाज का दुःख है – आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े मजदूर संगठनों में से एक भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने आज, बुधवार को अपनी स्थापना के 70 साल पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में भागवत ने मजदूरों की भूमिका, तकनीकी बदलावों के प्रभाव और संगठन की ऐतिहासिक यात्रा पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “मजदूरों का दुःख केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे समाज का दुःख है।”

टेक्नोलॉजी श्रमिकों के अस्तित्व को चुनौती दे रही: भागवत

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि आधुनिक तकनीक इंसान को रूखा और मशीन जैसा बनाती जा रही है। साथ ही यह श्रम की प्रतिष्ठा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। ऐसे में तकनीक का विकास इस तरह होना चाहिए, जिससे श्रमिकों के जीवन और सम्मान को ठेस न पहुंचे।

“टेक्नोलॉजी पर विचार करना होगा ताकि यह श्रमिकों की जिंदगी पर प्रतिकूल असर न डाले,” – मोहन भागवत

संगठन बड़ा हो, दुनिया में बदलाव लाए

भागवत ने कहा कि बीएमएस को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब संगठन की प्रतिष्ठा बढ़ती है, तब संगठन यशस्वी और प्रभावी होता है।

“बीएमएस का उद्देश्य केवल झंडा फहराना नहीं, बल्कि श्रमिकों के हित में काम करना है।”

बीएमएस की 70 साल की गौरवपूर्ण यात्रा

स्थापना: 23 जुलाई 1955, भोपाल

उद्देश्य: श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक समरसता, स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण

स्थिति: आज बीएमएस देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बन चुका है

संघ प्रमुख ने याद किया कि जब बीएमएस की शुरुआत हुई थी, तब उसे लोग कल्पना मात्र मानते थे। परंतु कई कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और समर्पण के बल पर यह संगठन आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली मजदूर संगठनों में गिना जाता है।

सामाजिक समरसता और स्वदेशी भी एजेंडे में

बीएमएस केवल मजदूरों के वेतन या अधिकारों के मुद्दे तक सीमित नहीं रहा है। इस संगठन ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है।

The post बीएमएस के 70 वर्ष: मजदूरों का दुःख समाज का दुःख है – आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत appeared first on Newj9.