संजय सिंह Archives - Newj9

वोटर लिस्ट में धांधली, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और संजय सिंह हिरासत में
चुनावी गड़बड़ी और वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों का हमला सोमवार (11 अगस्त) को भी जारी रहा। विपक्षी INDIA गठबंधन ने दिल्ली में संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, संजय राउत, मनोज झा समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया।

इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए। हाथ में “SIR पर चुप्पी क्यों” लिखी तख्ती लिए संजय सिंह ने “एसआईआर वापस लो” के नारे लगाए। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू की है, जिसे लेकर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं।

संजय सिंह का आरोप
संजय सिंह ने कहा, “ये साबित हो गया है कि देश के प्रधानमंत्री अवैध तरीके से चुने गए हैं। हथकंडों को अपनाकर, चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री बने हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा में भी गड़बड़ी हुई और अब बिहार में एसआईआर के नाम पर वोटर लिस्ट में धांधली हो रही है। चुनाव आयोग वोट काटने का कारण नहीं बता रहा है। लोकतंत्र का मतलब खत्म हो गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा, उसके सबूत दिए। हमने भी दिल्ली में सबूत दिए थे। चुनाव आयोग गड़बड़ी में शामिल है।”

राहुल गांधी के आरोप
राहुल गांधी ने हाल ही में कर्नाटक की एक सीट का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया था कि हजारों फर्जी वोट जोड़े गए और लाखों वैध वोट हटाए गए। उन्होंने इसे “वोट चोरी” करार दिया था।

चुनाव आयोग का जवाब
चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया है और विपक्षी नेताओं को नोटिस भेजकर हलफनामा देने को कहा है। राहुल गांधी ने आयोग के नोटिस का जवाब देने से इनकार कर दिया।

The post वोटर लिस्ट में धांधली, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और संजय सिंह हिरासत में appeared first on Newj9.