सपा प्रमुख Archives - Newj9

गाजियाबाद की घटना पर भड़के सपा प्रमुख, बोले- यूपी में कानून नाम की कोई चीज़ नहीं बची
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को “अनपढ़” कहकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सत्ता में बने रहने के लिए जातियों के बीच जानबूझकर तनाव फैलाती है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब केशव प्रसाद मौर्य को लेकर सवाल पूछा गया, तो अखिलेश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्यों नाम लेते हो उनका, अनपढ़ आदमी हैं। बेवजह उनका नाम मत लिया करो।” इसके बाद उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि बीजेपी सोशल मीडिया पर झूठी ख़बरें चलवाकर जनता को भ्रमित करती है, जैसे कि मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं।

“जातीय राजनीति से फायदा उठाना चाहती है बीजेपी”

अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद विकास नहीं बल्कि जातियों के बीच टकराव पैदा करना है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जातियों की लड़ाई करा कर राजनीति में फायदा उठाना चाहते हैं। ऐसा करके लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द को कमजोर किया जा रहा है।”

“गाजियाबाद में एफआईआर के लिए गया व्यक्ति मार डाला गया”

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने गाजियाबाद की हालिया घटना का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि “जो व्यक्ति एफआईआर लिखवाने गया था, उसे वहीं मार डाला गया। पूरे उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।”

“बीजेपी शिक्षा और शिक्षकों की दुश्मन है”

शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी शिक्षा और शिक्षकों के विरोध में खड़ी है। उन्होंने कहा, “बीजेपी चाहती है कि स्कूल बंद हो जाएं, ताकि विरोध भी कम हो जाए। यह सरकार शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षा के भविष्य के खिलाफ है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पहले डिजिटल अटेंडेंस अधिकारियों के दफ्तरों में शुरू होनी चाहिए, स्कूलों में नहीं। उन्होंने समाजवादियों द्वारा गुरुओं के सम्मान की बात दोहराते हुए कहा कि “हमारे लिए शिक्षक हमेशा सम्माननीय रहे हैं और जब भी मौका मिलेगा, उनकी सभी समस्याओं का हल निकालेंगे।”

The post गाजियाबाद की घटना पर भड़के सपा प्रमुख, बोले- यूपी में कानून नाम की कोई चीज़ नहीं बची appeared first on Newj9.