सर्दी का कहर Archives - Newj9

उत्तर प्रदेश में सर्दी का कहर, 22 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सर्दी के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार सुबह (16 दिसंबर) को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चादर छाई रही। हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और सुबह यात्रा करने वाले लोगों को झेलनी पड़ी।

22 से अधिक जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 16 दिसंबर के लिए पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, कुशीनगर, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कई जगहों पर कुछ मीटर आगे देख पाना भी मुश्किल हो सकता है।

लखनऊ और नोएडा में भी कोहरे का असर

राजधानी लखनऊ में सुबह मध्यम कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं नोएडा में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा, हालांकि दोपहर तक मौसम सामान्य हो जाएगा। सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहेगा।

कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो

बीते 24 घंटों में आगरा, बरेली, मुरादाबाद और प्रयागराज में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। इटावा में प्रदेश की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। हालांकि अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और सुबह-शाम कोहरा और घना हो सकता है।

यातायात पर असर, सतर्क रहने की सलाह

घने कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनों की गति कम कर दी गई है और कुछ उड़ानें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित दूरी बनाकर चलें।

साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड और कोहरे का यह सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है।

The post उत्तर प्रदेश में सर्दी का कहर, 22 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट appeared first on Newj9.