साध्वी प्राची Archives - Newj9

साध्वी प्राची का विवादित बयान: “लड़कियां पांच-पांच बॉयफ्रेंड रखती हैं
मुज़फ्फरनगर | साध्वी प्राची एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। संत प्रेमानंद और अनिरुद्धाचार्य के बाद अब साध्वी प्राची ने भी लड़कियों के चरित्र को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पैसा कमाने की होड़ में लड़कियां अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डाल रही हैं, जिससे समाज और संस्कृति दोनों को शर्मसार होना पड़ रहा है।

“पांच-पांच बॉयफ्रेंड रखती हैं लड़कियां”

मंगलवार शाम बागपत से हरिद्वार जाते समय मुज़फ्फरनगर के शिव चौक पर मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्राची ने कहा—

“आज की लड़कियां पांच-पांच बॉयफ्रेंड रखती हैं। ऐसी लड़कियां किसी का घर कैसे संभालेंगी? ये तो मेरठ की मुस्कान की तरह नीला ड्रम ही भरेंगी।”

उन्होंने सीधे तौर पर हाल ही में सामने आए मेरठ के सौरभ हत्याकांड और इंदौर के राजा रघुवंशी केस का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं समाज में फैली बिगड़ती सोच और अश्लीलता का परिणाम हैं।

“इंस्टाग्राम पर अश्लीलता फैला रही हैं बेटियां”

साध्वी प्राची ने कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ लड़कियों द्वारा बनाए गए इंस्टाग्राम रील्स पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा:

“सावन के पवित्र महीने में भी लड़कियां शर्मनाक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। ये सब पैसा कमाने की होड़ में हो रहा है। अगर बेटियों को बचाना है तो माता-पिता को जागरूक होना पड़ेगा।”

“सोशल मीडिया बना रहा है बेटियों को कलंकित”

उन्होंने यह भी कहा कि समाज को अपनी बेटियों को इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया से दूर रखना होगा।

“दुनिया हमारी संस्कृति और परंपरा को जानती है। आज लड़कियां उसी संस्कृति को कलंकित कर रही हैं। पति को परमेश्वर मानने वाली संस्कृति में अब पतियों की हत्याएं हो रही हैं।”

प्रेमानंद महाराज का समर्थन

साध्वी प्राची ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज की बातें सुनी हैं और उन्हें गलत नहीं मानतीं।

“प्रेमानंद जी ने कुछ भी गलत नहीं कहा। जो उन्होंने कहा, वो आज के समाज में हो रहा है।”

साध्वी प्राची का यह बयान एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई लोग इसे महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और असंवेदनशील बता रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस बयान पर राजनीतिक और सामाजिक मोर्चों से क्या प्रतिक्रियाएं आती हैं।

The post साध्वी प्राची का विवादित बयान: “लड़कियां पांच-पांच बॉयफ्रेंड रखती हैं appeared first on Newj9.