सीएम मोहन यादव Archives - Newj9

भोजशाला पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- यह मां वाग्देवी का मंदिर, यहां बनेगा भव्य कॉरिडोर
Mohan Yadav सोमवार को Bhojshala पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि वह भोजशाला में दर्शन करने वाले मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं।

टीवी9 से खास बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट ने “दूध का दूध और पानी का पानी” कर दिया है। उन्होंने कहा कि भोजशाला मां सरस्वती यानी मां वाग्देवी का मंदिर है और यहां पूजा का विशेष महत्व है।

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार लंदन संग्रहालय में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा को वापस भारत लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भारत सरकार के सहयोग से कदम उठाए जाएंगे और प्रतिमा को वापस लाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए Mohan Yadav ने लिखा कि भोजशाला सनातन संस्कृति के स्वाभिमान का प्रतीक है और मां वाग्देवी का आशीर्वाद सदैव मध्य प्रदेश पर बना रहे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान भोजशाला में महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 11 धार्मिक स्थलों पर कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं और धार भोजशाला में भी जल्द भव्य कॉरिडोर बनाया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने ट्विशा शर्मा केस पर भी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और मामले की CBI जांच के लिए भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

The post भोजशाला पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- यह मां वाग्देवी का मंदिर, यहां बनेगा भव्य कॉरिडोर appeared first on Newj9.

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का वाराणसी दौरा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन में बदलाव के बाद सियासी चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार देर रात वाराणसी पहुंचे।

वाराणसी एयरपोर्ट पर काशी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों के गुलदस्ते और जोरदार स्वागत के साथ सीएम का अभिनंदन किया। इसके बाद मोहन यादव सीधे शहर के एक होटल में विश्राम के लिए गए।

बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे सीएम

सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह मोहन यादव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहेंगे। दर्शन के बाद सीएम कुछ स्थानीय बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे और फिर अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

बीजेपी संगठन में बदलाव और यूपी चुनाव

बीजेपी के प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन में बीते दो दिनों में बदलाव हुए हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में और भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी और पूर्वांचल में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और बड़े नेताओं का दौरा बढ़ गया है। इसी क्रम में मोहन यादव के दौरे को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है।

बता दें कि रविवार को ही पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

The post मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का वाराणसी दौरा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत appeared first on Newj9.

सीएम मोहन यादव बोले – गुरू जीवन का प्रकाश हैं, सरकारी स्कूलों ने रचा नया इतिहास
भोपाल – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में आयोजित समारोह में कहा कि गुरु पूर्णिमा हमारी सनातन संस्कृति का उज्ज्वल पक्ष है। उन्होंने कहा कि “गुरु का अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला, और हमने उन्हें जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया है।”

गुरु को समर्पित रहा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और मंच से गुरु परंपरा पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्केच आर्ट्स भी सीएम को भेंट किए गए।

डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा:

“दुनिया में 200 से अधिक देश हैं, पर भारत ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना से एक वैश्विक उदाहरण प्रस्तुत किया। जब विश्व के अन्य हिस्से अंधकार में थे, भारत तब भी संस्कृति, ज्ञान और चेतना की धारा बहा रहा था।”

36 करोड़ की लागत से बना आधुनिक स्कूल भवन

इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय के सर्व-सुविधायुक्त नए भवन का लोकार्पण भी किया। इस अत्याधुनिक भवन में—

उन्नत प्रयोगशालाएं

समृद्ध पुस्तकालय

आधुनिक ऑडिटोरियम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर गर्व जताया कि सरकारी स्कूलों ने इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में निजी स्कूलों को पछाड़ दिया है।

“15 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन किया है। यह शिक्षा की नई क्रांति की शुरुआत है।”

महर्षि सांदीपनि की शिक्षा पर प्रेरक प्रसंग

मुख्यमंत्री ने महर्षि सांदीपनि की गाथा सुनाते हुए कहा कि तानाशाह कंस के अत्याचार के चलते महर्षि को बनारस छोड़ना पड़ा था। उन्होंने बताया:

“जब महर्षि सीमा पार पहुंचे तो वहां के शासकों ने उन्हें शिक्षा देने के लिए मजबूर किया। जब उन्होंने मना किया तो उनका 6 महीने का बच्चा छीन लिया गया। इसके बाद वे उज्जैन लौटे और गुरुकुल स्थापित किया।”

भारत की वैश्विक पहचान और पीएम मोदी की तारीफ

सीएम डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि:

“जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है, वह अद्भुत है। आज भारत सभी क्षेत्रों में अग्रणी है और सीना तानकर दुनिया के सामने खड़ा है।”

नई शिक्षा नीति और भविष्य की दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के साथ राज्य सरकार शिक्षा के हर क्षेत्र में सुधार कर रही है। शिक्षकों की भूमिका और गुरुओं के महत्व को समाज में फिर से स्थापित किया जा रहा है।

The post सीएम मोहन यादव बोले – गुरू जीवन का प्रकाश हैं, सरकारी स्कूलों ने रचा नया इतिहास appeared first on Newj9.