AI ट्रेनिंग मिशन Archives - Newj9

अब शिक्षक भी बनेंगे टेक एक्सपर्ट! सर्वोदय विद्यालयों में शुरू हुआ AI ट्रेनिंग मिशन
लखनऊ, डिजिटल युग में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए समाज कल्याण विभाग लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को टीसीएस-सीएसआर स्कूल प्रोग्राम टीम के सहयोग से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक इंटरएक्टिव वर्चुअल सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीकों की जानकारी देकर शिक्षकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना और उसे शैक्षणिक कार्यों से जोड़ना था।

इस वर्चुअल सत्र में शिक्षकों को एआई के मूल सिद्धांतों के साथ-साथ इसके व्यावहारिक उपयोग की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। सत्र में एनसीईआरटी द्वारा प्रस्तावित एआई पाठ्यक्रम, शिक्षण में एआई की भूमिका, तथा एआई आधारित शिक्षण ऐप्स की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनसे क्लासरूम शिक्षण अधिक इंटरएक्टिव और परिणामोन्मुखी बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम का संचालन GOIT के एचआर निशिथ प्रभ ने किया, जबकि इस दौरान मैनेजर एचआर मयंक त्यागी, डिलीवरी मैनेजर सीएसआर आरती रविशंकर, और GOIT के रीजनल हेड सुजित वैद्य भी उपस्थित रहे।
सत्र में भाग ले रहे शिक्षकों ने इसे बेहद उपयोगी और समयानुकूल पहल बताया। उनका मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र उन्हें नई तकनीकों से अपडेट रखने में मदद करते हैं, जिससे वे छात्रों को बेहतर ढंग से गाइड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के विजन को मिल रही गति

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक माह तकनीकी विषयों पर लेक्चर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे शिक्षक और छात्र दोनों ही आधुनिक तकनीकों से परिचित हो सकें।

प्रदेश में 109 सर्वोदय विद्यालय

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में समाज कल्याण विभाग की ओर से 109 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्गों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

इन स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल लर्निंग और एडुटेक जैसे आधुनिक विषयों को भी शामिल कर शिक्षा को 21वीं सदी के अनुरूप बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

The post अब शिक्षक भी बनेंगे टेक एक्सपर्ट! सर्वोदय विद्यालयों में शुरू हुआ AI ट्रेनिंग मिशन appeared first on Newj9.