Azamgarh Archives - Newj9

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चार घायल
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गुरुवार (18 दिसंबर) की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास हुई इस दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा इतना भीषण था कि इको वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार मेरठ से वाराणसी जा रहा था, तभी आजमगढ़ में यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

झपकी और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी एक परिवार इको वैन से वाराणसी जा रहा था। जैसे ही वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टोन नंबर 254 के पास पहुंचा, वैन तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना और तेज गति हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डोली, अंशिका, कार्तिक और सत्या गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मंडलीय/जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेजा गया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोहरा भी बना हादसे की वजह

इस मामले में सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि परिवार मेरठ से वाराणसी जा रहा था और घने कोहरे के कारण वैन और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और चार घायलों का इलाज मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में चल रहा है। उन्होंने लोगों से कोहरे के मौसम में वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

The post आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चार घायल appeared first on Newj9.