CM योगी आदित्यनाथ Archives - Newj9

योगी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, 7994 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू
लखनऊ। यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने नए साल से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व विभाग में 7994 लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 दिसंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026

संशोधन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026

आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए 25 रुपये

आवेदन वेबसाइट: upsssc.gov.in

UPSSSC ने साफ किया है कि केवल वही अभ्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा में भाग लिया था। इस भर्ती में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 के अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।

पदों का वितरण

कुल पद: 7994

अनारक्षित: 4165

अनुसूचित जाति (SC): 1446

अनुसूचित जनजाति (ST): 150

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 1441

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 792

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षण वाले वर्गों के लिए छूट: नियमों के अनुसार लागू

आवश्यक दस्तावेज: आरक्षण लाभ लेने वाले अभ्यार्थियों को प्रमाण पत्र जमा करना होगा

शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हताएं

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता: इंटरमीडिएट या समकक्ष

अतिरिक्त अर्हताएं: प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो साल की सेवा या राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का B सर्टिफिकेट

परीक्षा विवरण

लेखित परीक्षा: 100 अंकों की

प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय

समय: 2 घंटे

नेगेटिव मार्किंग: लागू

आयोग ने अभ्यार्थियों को निर्देश दिया है कि आवेदन से पहले सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें।

The post योगी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, 7994 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू appeared first on Newj9.

VHP ने अमेजॉन पर लगाया आस्था के अपमान का आरोप, जानें पूरा मामला
अमेठी – विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने अमेजॉन पर बिक रही एक विवादित पुस्तक को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। विवाद ‘Kali Ma: A Collection of Short Stories’ नाम की पुस्तक को लेकर है, जिसके कवर पेज पर मां काली को फांसी पर लटकते हुए दिखाया गया है। इस पर हिन्दू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीएचपी ने इसे सीधे-सीधे 140 करोड़ हिंदुओं की आस्था पर हमला करार दिया है।

वीएचपी प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. राजकमल गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “अमेजॉन एक अमेरिकी कंपनी है जो भारत में करीब 27 हजार करोड़ रुपये का व्यापार करती है, लेकिन अब यही कंपनी भारत में हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। जिस पुस्तक को बेचा जा रहा है, उसमें करोड़ों लोगों की आराध्य देवी मां काली को फांसी पर दिखाया गया है। यह हिन्दू समाज के लिए असहनीय है।”

सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

डॉ. गुप्ता ने भारत सरकार से मांग की है कि अमेजॉन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री को प्लेटफॉर्म पर बेचने की अनुमति देने वाली कंपनी का भारत में लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए। साथ ही, इस पुस्तक के लेखक और प्रकाशक पर भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

लेखक पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

VHP नेता ने यह भी आरोप लगाया कि इस पुस्तक के लेखक की यह पहली हरकत नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019, 2022 और 2023 में भी इसी लेखक द्वारा हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित की जा चुकी है, जिससे बार-बार हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

विरोध और आंदोलन की चेतावनी

डॉ. गुप्ता ने चेतावनी दी कि अगर भारत सरकार ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो विश्व हिन्दू परिषद देशभर में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि “हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हमारी धार्मिक सहिष्णुता की परीक्षा है, और हम इसे चुपचाप नहीं सह सकते।”

सोशल मीडिया पर भी नाराजगी

इस विवाद के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूज़र्स ने #BanAmazon और #RespectHinduFaith जैसे हैशटैग के साथ पोस्ट कर अमेजॉन से किताब हटाने और माफी मांगने की मांग की है।

The post VHP ने अमेजॉन पर लगाया आस्था के अपमान का आरोप, जानें पूरा मामला appeared first on Newj9.

अमरोहा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 की मौत, कई घायल, CM योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर लगभग 12 बजे पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक हिल गईं। माना जा रहा है कि यह विस्फोट एसी में ब्लास्ट या पटाखों की चिंगारी से हुआ होगा, हालांकि अभी विस्फोट के सही कारणों की जांच जारी है।

राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। सीएम ऑफिस की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है:

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।“

फैक्ट्री मालिक और जांच

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि यह फैक्ट्री हापुड़ निवासी सैफुर रहमान द्वारा ऑपरेट की जा रही थी और उसके पास लाइसेंस था। विस्फोट के बाद फैक्ट्री पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फैक्ट्री मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटा है। हादसे के बाद फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

The post अमरोहा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 की मौत, कई घायल, CM योगी ने जताया दुख appeared first on Newj9.