Mulayam Singh Yadav's Archives - Newj9

प्रयागराज माघ मेले में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को लेकर विवाद, सपा ने साधा निशाना
प्रयागराज: इस बार माघ मेले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा नहीं लग सकेगी। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान को नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि प्रतिमा लगाना माघ मेले की धार्मिक परंपराओं के खिलाफ है।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को 1 जनवरी को मेला पहुंचकर शिविर का उद्घाटन और प्रतिमा का लोकार्पण करना था। लेकिन मेला प्राधिकरण ने 30 दिसंबर को ही संस्था को नोटिस चस्पा कर दिया और अधिकारियों ने मौखिक रूप से भी सपा नेता संदीप यादव को जानकारी दे दी।

प्राधिकरण का कहना है कि धर्म और आस्था के इस मेले में गैर-धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी माघ मेले की परंपराओं के खिलाफ है। इसके अलावा, संत महात्मा भी इस पर आपत्ति जता रहे हैं।

नोटिस में आयोजकों से जवाब मांगा गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो शिविर का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस साल के कुंभ मेले में भी इसी संस्था ने शिविर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाई थी, जहां प्रतिमा लगने के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ।

शिविर आयोजक और सपा नेता संदीप यादव ने आरोप लगाया है कि प्राधिकरण केवल सियासी दबाव में यह नोटिस जारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी स्पष्ट तथ्य के बिना आशंका जताई गई है, जो सिर्फ अनुमानों पर आधारित है और गलत है।

इस विवाद के चलते संभावना है कि 1 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष का माघ मेले में कार्यक्रम स्थगित हो सकता है या शिविर मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा के बिना ही शुरू किया जाएगा।

The post प्रयागराज माघ मेले में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को लेकर विवाद, सपा ने साधा निशाना appeared first on Newj9.