PM मोदी Archives - Newj9

केरल दौरे पर PM मोदी का बड़ा हमला: बोले– तिरुवनंतपुरम के साथ दशकों तक हुआ अन्याय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों केरल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने लेफ्ट और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दशकों से इन दलों ने तिरुवनंतपुरम के साथ अन्याय किया है।

पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि करप्शन की वजह से जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने दो टूक कहा—

“मंदिर से सोना चोरी करने वालों को जेल में डाला जाएगा। यह मोदी की गारंटी है।”

“मेरे लिए भावुक पल है” – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भावुक अंदाज में की। उन्होंने कहा—

“आज मेरे लिए बहुत भावुक पल है। लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम अब रंग ला रहा है। मैं केरल और तिरुवनंतपुरम की जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं।”

उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत से अब केरल में बदलाव की बुनियाद पड़ रही है।

“हमारी यात्रा गुजरात से शुरू हुई थी” – मोदी

पीएम मोदी ने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा—

“1987 से पहले गुजरात में बीजेपी एक छोटी पार्टी थी। पहली बार अहमदाबाद नगर निगम जीता और वहीं से यात्रा शुरू हुई।”

उन्होंने कहा कि जैसे गुजरात ने बीजेपी पर भरोसा किया, वैसे ही अब केरल की जनता भी भरोसा जताने लगी है। तिरुवनंतपुरम में हालिया जीत इसी बदलाव का संकेत है।

सबरीमाला मंदिर को लेकर LDF पर आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने सबरीमाला मंदिर का जिक्र करते हुए एलडीएफ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा—

“भगवान अयप्पा के मंदिर में पूरे देश की आस्था है, लेकिन एलडीएफ सरकार ने मंदिर को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।”

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि मंदिर से सोने की चोरी हो रही है और कहा—

“बीजेपी की सरकार बनते ही पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। यह हमारी गारंटी है।”

तिरुवनंतपुरम को विकास से दूर रखा गया

पीएम मोदी ने कहा कि LDF और UDF दोनों सरकारों ने दशकों तक तिरुवनंतपुरम की उपेक्षा की। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर को बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर से वंचित रखा गया।

उन्होंने कहा—

“अब बहुत पहले होना चाहिए था, वह बदलाव आ रहा है। तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक मॉडल शहर बनेगा।”

पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार शहर को भारत के बेहतरीन शहरों में शामिल करने के लिए पूरा समर्थन देगी।

“अब जोड़ी तोड़ने का समय आ गया” – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने लेफ्ट पर हमला जारी रखते हुए कहा—

त्रिपुरा में 30 साल लेफ्ट की सरकार रही

जनता ने बीजेपी को मौका दिया

आज वहां लेफ्ट का नामोनिशान नहीं बचा

उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा—

“35 साल तक लेफ्ट ने राज किया, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिलते।”

पीएम मोदी ने कहा—

“अब लेफ्ट-कांग्रेस की जोड़ी तोड़ने का समय आ गया है।”

The post केरल दौरे पर PM मोदी का बड़ा हमला: बोले– तिरुवनंतपुरम के साथ दशकों तक हुआ अन्याय appeared first on Newj9.

PM मोदी ने दिल्ली में ITI टॉपर्स को किया सम्मानित, 62,000 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन
शनिवार, 4 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में कौशल दीक्षांत समारोह 2025 में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएम ने 62,000 करोड़ रुपए से अधिक की युवा-केंद्रित पहलों का भी उद्घाटन किया। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़े।

पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि यह समारोह भारत में कौशल को दी जाने वाली प्राथमिकता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा:

“जब तक हम श्रम को प्रतिष्ठा नहीं देंगे, कौशल के लिए काम करने वालों को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक वे स्वयं को कमतर समझेंगे।”

उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले भी आईटीआई छात्रों के लिए व्यापक स्तर पर दीक्षांत समारोह आयोजित करने की नई परंपरा शुरू की थी और आज उसी परंपरा की एक और कड़ी के साक्षी बन रहे हैं।

बिहार के युवाओं और पलायन पर पीएम मोदी की टिप्पणी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की वर्तमान पीढ़ी शायद यह न जानती हो कि ढाई दशक पहले राज्य की शिक्षा व्यवस्था कितनी जर्जर थी।

स्कूल सही ढंग से नहीं खुलते थे और भर्तियां भी बहुत कम होती थीं।

मजबूरी में लाखों बच्चे बिहार छोड़कर वाराणसी, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में पढ़ाई के लिए जाते थे।

पीएम ने कहा कि NDA सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में, ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया और बिहार में रोजगार एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस अवसर पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी किया।

RJD और राहुल गांधी पर परोक्ष निशाना

पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं को संबोधित करते हुए RJD सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं की वर्तमान पीढ़ी शायद नहीं जानती कि 20-25 साल पहले शिक्षा व्यवस्था कितनी बर्बाद थी।

स्कूल नहीं खुलते थे और बच्चों को राज्य छोड़कर अन्य शहरों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था।

पलायन की वास्तविक शुरुआत इसी दौर से हुई।

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग कर्पूरी ठाकुर से जुड़े सम्मान को चुराने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जनता के प्रेम ने उन्हें “जननायक” की उपाधि दी।

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की सराहना की

मोदी ने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य ने पिछले 20 साल की तुलना में अगले पांच साल में रोजगार पाने वाले लोगों की संख्या दोगुनी करने का संकल्प लिया है। उन्होंने इस पहल को युवाओं को बिहार में ही रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम बताया।

The post PM मोदी ने दिल्ली में ITI टॉपर्स को किया सम्मानित, 62,000 करोड़ की  योजनाओं का किया उद्घाटन appeared first on Newj9.

वाराणसी में गंगा खतरे के करीब, PM मोदी ने ली बाढ़ की समीक्षा – प्रशासन अलर्ट पर
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात अब चिंता जनक हो चुके हैं। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 70.28 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर (70.262 मीटर) को पार कर गया है। जलस्तर हर घंटे करीब 4 मिनट की रफ्तार से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा और गहराने लगा है।

PM मोदी ने लिया स्थिति का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी की बाढ़ स्थिति पर जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से बातचीत की। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की और जाना कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को कौन-कौन सी सुविधाएं दी जा रही हैं।

PM मोदी ने निर्देश दिया कि—

“प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से हर प्रकार की सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।”

बाढ़ से निपटने को NDRF अलर्ट पर

जिला प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) पूरी तरह से तैयार है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जल आयोग की चेतावनी

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार:

वर्तमान में गंगा का जलस्तर 70.28 मीटर पर है

चेतावनी स्तर: 70.262 मीटर

खतरे का स्तर: 71.262 मीटर

उच्चतम बाढ़ स्तर: 73.901 मीटर

स्थिति गंभीर है क्योंकि गंगा तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। कई निचले इलाकों में पानी घुस चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश की बारिश बनी वजह

प्रशासन के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। ऐसे में संभावना है कि जलस्तर जल्द ही खतरे के निशान को पार कर सकता है।

The post वाराणसी में गंगा खतरे के करीब, PM मोदी ने ली बाढ़ की समीक्षा – प्रशासन अलर्ट पर appeared first on Newj9.

छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने की PM मोदी से मुलाकात, रायपुर अमृत रजत महोत्सव में आमंत्रित किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आगामी 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। साथ ही राज्य सरकार की भावी योजनाओं, विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़ी पहलुओं की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने “अंजोर विज़न @2047” दस्तावेज़ तैयार किया है, जो विकसित भारत की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, नवाचार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सतत विकास की रूपरेखा पेश करता है।

जन विश्वास विधेयक 2025 और SCRDA पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन विश्वास अधिनियम 2023 से प्रेरित राज्य के जन विश्वास विधेयक 2025 की जानकारी दी, जिससे न्याय प्रणाली में पारदर्शिता आई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) के माध्यम से नवा रायपुर को एक स्मार्ट और तेज़ी से विकसित शहरी केंद्र बनाने की योजनाएं भी साझा कीं।

6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने बताया कि नवंबर 2024 से जुलाई 2025 के बीच राज्य को 84 कंपनियों से 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी गई है और एआई डेटा सेंटर का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।

औद्योगिक नीति 2024-30 का असर

नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है, जिससे उद्योग स्थापना प्रक्रिया और तेज़ व पारदर्शी हुई है। 1000 से अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन मिल रहा है।

मेडिसिटी और एडु सिटी से नए अवसर

CM साय ने प्रधानमंत्री को रायपुर में विकसित हो रही मेडिसिटी और एडु सिटी की जानकारी दी। मेडिसिटी को आधुनिक हेल्थ हब और एडु सिटी को एजुकेशन इनोवेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

नक्सल क्षेत्रों में पुनर्वास और विश्वास बहाली

मुख्यमंत्री ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही पुनर्वास और विकास योजनाओं से बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं और शासन की पहुंच बढ़ने से आम नागरिकों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है।

The post छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने की PM मोदी से मुलाकात, रायपुर अमृत रजत महोत्सव में आमंत्रित किया appeared first on Newj9.

संसद भवन में PM मोदी की अध्यक्षता में बड़ी बैठक, ये बड़े नेता हुआ शामिल
नई दिल्ली,  – संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित किया और देश की सुरक्षा उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए इसे “विजयोत्सव” करार दिया।

पीएम मोदी ने कहा, “पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सुरक्षाबलों ने सौ फ़ीसदी टारगेट हासिल किए और आतंकियों के ठिकानों को सिर्फ़ 22 मिनट में जमींदोज कर दिया। ये सत्र देश के लिए गौरव का क्षण है।”

PM कार्यालय में हाई-लेवल बैठक

सत्र के पहले ही दिन प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में संसद परिसर स्थित उनके कार्यालय में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और किरेन रिजिजू जैसे कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

नक्सलवाद पर भी पीएम मोदी का कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि “देश में बम और बंदूक पर अब संविधान की जीत हो रही है। नक्सल प्रभावित इलाके अब रेड जोन से ग्रीन जोन में बदल रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयासों के चलते कई जिले नक्सलवाद मुक्त हो चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका को सराहा

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशों में गए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों की सराहना की और कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब किया है। “सभी सांसदों ने देशहित में एकजुट होकर काम किया है। मैं आशा करता हूँ कि दलहित में मत न मिलें, पर देशहित में मन जरूर मिले।”

मानसून सत्र में ये रहेंगी प्रमुख चर्चाएं

इस सत्र में सरकार कई अहम मुद्दों और बिलों पर चर्चा कराने की योजना में है:

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे चर्चा

इनकम टैक्स बिल 2025 पर 12 घंटे की चर्चा

इंडियन पोस्ट बिल पर 3 घंटे

नेशनल स्पोर्ट्स बिल पर 8 घंटे की बहस

मणिपुर बजट पर 2 घंटे की चर्चा

The post संसद भवन में PM मोदी की अध्यक्षता में बड़ी बैठक, ये बड़े नेता हुआ शामिल appeared first on Newj9.