Premanand Maharaj Archives - Newj9

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पर रोक: स्वास्थ्य कारणों से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
वृंदावन में राधा रानी के अनन्य भक्त माने जाने वाले प्रेमानंद महाराज की दैनिक पदयात्रा एक बार फिर से स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इसे फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है, जिससे देशभर से आए श्रद्धालुओं में चिंता और मायूसी का माहौल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उनकी पदयात्रा नहीं हो रही है और भक्त लगातार उनके दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

रविवार-सोमवार को नहीं हुए दर्शन

जानकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन के सोभर ऋषि कुंड पहुंचे थे। रोजाना की तरह लोग पदयात्रा के दौरान महाराज के दर्शन की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन उनकी उपस्थिति नहीं हुई।

बाद में सेवकों द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण प्रेमानंद महाराज पदयात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अनिश्चितकाल स्थगन के दावे

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

सेवकों के अनुसार फिलहाल महाराज का स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन कुछ विशेष कारणों के चलते नियमित पदयात्रा रोक दी गई है।

भक्तों में चिंता और प्रार्थना का माहौल

पदयात्रा नहीं होने से वृंदावन में पहुंचे श्रद्धालुओं में निराशा देखी गई। कई भक्तों ने राधा रानी से प्रार्थना की कि प्रेमानंद महाराज जल्द स्वस्थ होकर फिर से पदयात्रा शुरू करें और भक्तों को दर्शन दें।

The post प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पर रोक: स्वास्थ्य कारणों से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित appeared first on Newj9.

प्रेमानंद महाराज का वीडियो साझा कर दिग्विजय सिंह ने पूछा— सनातन धर्म में शूद्रों का क्या स्थान?
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। उन्होंने आध्यात्मिक गुरु स्वामी प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सनातन धर्म, वर्ण व्यवस्था और जन्म आधारित भेदभाव को लेकर सवाल उठाए हैं।

दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में लिखा कि वह यह समझना चाहते हैं कि सनातन धर्म वास्तव में क्या है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सनातन धर्म में शूद्र परिवार में जन्मे लोगों के लिए कोई स्थान है? इसके साथ ही उन्होंने वर्ण व्यवस्था को लेकर भी प्रश्न उठाया।

दिग्विजय सिंह ने वर्ण व्यवस्था पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी समझ के अनुसार सनातन धर्म का मूल भाव यह है कि हम सब एक हैं और सबका मालिक एक है। उन्होंने कहा कि वर्ण व्यवस्था जन्म से नहीं, कर्म से होती है।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई उनसे असहमत है तो यह बताया जाए कि सनातन धर्म के किस वेद, उपनिषद या किसी मान्य ग्रंथ में वर्ण को जन्म से निर्धारित किया गया है। दिग्विजय सिंह ने यह भी लिखा कि यदि कोई उन्हें इस विषय पर ज्ञान देना चाहता है तो वह अवश्य दें।

प्रेमानंद महाराज ने सनातन धर्म पर क्या कहा?

स्वामी प्रेमानंद महाराज ने वीडियो में सनातन धर्म को शाश्वत और ब्रह्म स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ब्रह्म का कोई पूर्ण वर्णन नहीं कर सकता, वैसे ही सनातन धर्म की कोई तिथि या आरंभिक समय नहीं बताया जा सकता।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह माया या सृष्टि की उत्पत्ति की कोई निश्चित तिथि वेदों, पुराणों या संत साहित्य में नहीं मिलती, उसी तरह सनातन धर्म भी अनादि और अनंत है।

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म ब्रह्म धर्म है, जो वेद, पृथ्वी, आकाश, वायु, अग्नि और समस्त चराचर जगत में व्याप्त है। इसलिए इसका कोई लिखित आरंभ नहीं है और न ही इसे किसी तिथि या कालखंड में बांधा जा सकता।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सनातन धर्म, वर्ण व्यवस्था और धार्मिक दर्शन को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई है। समर्थक और विरोधी दोनों ही पक्ष अपने-अपने तर्क रख रहे हैं।

The post प्रेमानंद महाराज का वीडियो साझा कर दिग्विजय सिंह ने पूछा— सनातन धर्म में शूद्रों का क्या स्थान? appeared first on Newj9.