UP cabinet Archives - Newj9

यूपी कैबिनेट में बड़े फेरबदल के आसार, 70 फीसदी से ज्यादा मंत्रियों के बदलने की चर्चा
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट में बड़े स्तर पर फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार में 70 फीसदी से अधिक मंत्रियों को बदला जा सकता है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल गुजरात की तर्ज पर हो सकता है, जहां पिछले साल लगभग पूरी कैबिनेट बदल दी गई थी।

सूत्रों का कहना है कि जो मंत्री 2017 और 2022 दोनों सरकारों में शामिल रहे हैं, उन पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। बीते 8–9 वर्षों से मंत्री पद संभाल रहे कई चेहरों को हटाया जा सकता है और केवल कुछ ही पुराने मंत्रियों को जगह मिल सकती है।

कुर्मी समाज पर रह सकता है फोकस

हाल ही में बीजेपी की यूपी इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पंकज चौधरी को दिए जाने के बाद भी नए मंत्रिमंडल विस्तार में कुर्मी समाज को खास प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार कुर्मी समाज से 2 से 3 नए नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

इन नेताओं की कैबिनेट में एंट्री की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें शामिल हैं—

रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना

अलीगढ़ से विधायक कुंवर जयवीर सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह

साध्वी निरंजन ज्योति, भूपेंद्र सिंह चौधरी

पूजा पाल, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान

राम रतन कुशवाहा, पद्मसेन चौधरी, अशोक कटारिया

इसके अलावा योगी सरकार में पहले मंत्री रह चुके महेंद्र सिंह की भी दोबारा कैबिनेट में वापसी की संभावना जताई जा रही है।

संगठन में बदलाव के बाद तेज हुई चर्चा

बीते वर्ष बीजेपी संगठन में हुए बदलाव के बाद से ही कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की कोर ग्रुप बैठक हुई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच जिम्मेदारियों को लेकर मंथन हुआ।

इसके बाद पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली जाकर पार्टी हाईकमान से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद यह तय हो चुका है कि किन नेताओं को संगठन से सरकार में और किन्हें सरकार से संगठन में भेजा जाएगा।

मकर संक्रांति के बाद हो सकता है फैसला

सूत्रों के अनुसार मकर संक्रांति के बाद किसी भी दिन कैबिनेट फेरबदल हो सकता है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार और संगठन दोनों स्तर पर संतुलन साधने की कोशिश में है।

योगी सरकार में अभी कुल 54 मंत्री

फिलहाल योगी सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कुल 54 मंत्री हैं, जिनमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री शामिल हैं। संभावित फेरबदल के बाद इस सूची में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

The post यूपी कैबिनेट में बड़े फेरबदल के आसार, 70 फीसदी से ज्यादा मंत्रियों के बदलने की चर्चा appeared first on Newj9.