जय भारत महासम्पर्क अभियान के कार्यक्रम का आज आखिरी दिन,कांग्रेसियों ने जोश के साथ मनाया 3 दिन तक कार्यक्रम !

सीतापुर 21 अगस्त ! भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियांका गाँधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज तीसरा व कार्यक्रम के समापन का दिन।

जय भारत महासम्पर्क अभियान मे जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ग्राम पंचायत इमलिया सुल्तानपुर के पंचायत घर पर प्रभात फेरी निकलने के लिये एकत्रित हुये और भारत माता की जय ,वन्दे मातरम के नारे लगाते हुये ब्लॉक ऐलिया के ग्राम पंचायत इमलिया सुल्तानपुर न्याय पंचायत पारा मे घूम कर प्रभात फेरी निकली प्रभात फेरी समापन के बाद पचायत घर मे जय भारत महासम्पर्क अभियान की अगुआई कर रहे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष धीरेश कश्यप ने कहा की आज भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश मे डर का माहौल बना रखा हिन्दू मुशलमान के भाई चारे को ख़तम कर देना चाहती है! कांग्रेस पार्टी ने पुरे प्रदेश मे तीन दिवसीय कार्यक्रम जय भारत महासम्पर्क अभियान के माध्यम से प्रभात फेरी कराकर सभी को एकता मे बाँधने का कार्य किया है श्री कश्यप ने कहा की कांग्रेस मोदी और योगी के देश के तोड़ने वाली राजनीति को कभी कामयाब नहीं होने देगी प्रभात फेरी मे मुख्य रूप से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद मौर्या , रामनरेश गौतम ,महेंद्र सिंह अर्कवंशी ,जवाहिर भट्ट सिद्धकी ,समसार भट्ट सलुद्दीन भट्ट , दीपू गौतम ,मयाराम कनौजिया , व ग्रामवासी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button