बीडीसी के एक पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में

सीतापुर। जिले में बीडीसी के रिक्त तीन पदों के लिए उपचुनाव कराया जाना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 24 जनवरी को प्रारंभ हुई थी। सात नामांकन दाखिल हुए थे। शुक्रवार को दो नामांकन पत्र वापस लिए गए। इससे एक पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने से मतदान होगा। इन्हें चुनाव चिंह आवंटित किया गया है। दो पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया।
रेउसा ब्लॉक के वार्ड संख्या 43 कोलिया छड़िया क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर रिशू ने नामांकन किया था। अन्य किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। मिश्रिख ब्लॉक के वार्ड संख्या 42 के पद पर दो लोगों ने नामांकन किया था।
शुक्रवार को एक नामांकन वापस ले लिया गया। यहां प्रियंका मौर्य का नामांकन शेष रह गया। इससे इन दोनों पदों पर निर्विरोध बीडीसी चयनित हो गए है। सिधौली ब्लॉक के वार्ड 35 मुकीमपुर गंधौली में चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।
यहां से मात्र एक नामांकन पत्र शुक्रवार को वापस लिया गया है। इस प्रकार तीन प्रत्याशी क्रमश: शोभा, वसीमुन, मीना चुनाव मैदान में हैं। इन्हें शुक्रवार को प्रतीक आवंटित किया गया है। नौ फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक यहां के मतदाता मतदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button